विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'क्‍वांटिको' के इंडियन वर्जन से प्रियंका के हॉट सीन कट

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 05 Oct 2015 01:20 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2015 08:34 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा का डेब्‍यू अमेरिकन सीरियल 'क्‍वांटिको' इन दिनों सुर्खियों में है। शनिवार को इस सीरियल का टेलीकास्‍ट भारत में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा का डेब्यू अमेरिकन सीरियल 'क्वांटिको' इन दिनों सुर्खियों में है। शनिवार को इस सीरियल का टेलीकास्ट भारत में भी शुरू हो गया। लेकिन खबर है कि 'क्वांटिको' के इंडियन वर्जन में दर्शकों को प्रियंका के हॉट और इंटिमेट सीन देखने को नहीं मिलेंगे।

सलमान खान की वजह से ऐश्वर्या नहीं बन पाईं बाजीराव की मस्तानी

हालांकि 'क्वांटिको' के प्रोमो में प्रियंका के इन इंटीमेट सीन्स को दिखाया गया था। इससे लोगों में 'क्वांटिको' को लेकर काफी उत्सुकता भी पैदा हुई। कुछ दिनों पहले 'क्वांटिको' के पहले एपिसोड के आठ मिनट का हिस्सा जारी किया गया था, इसमें भी प्रियंका के इंटीमेट सीन्स दिखाए गए थे। फिर शो के इंडियन वर्जन में आखिर क्यों इन सीन्स को डिलीट कर दिया गया?

'मुन्नी' के बाद अब सलमान के साथ आ रही है 'मीरा'

शायद 'क्वांटिको' के मेकर्स को ये डर लग रहा होगा कि प्रियंका के इंटीमेट सीन्स पर भारतीय दर्शक आपत्ति ना जता दें। फिर इस सीरियल का टेलीकास्ट टीवी पर हो रहा है, ऐसे में बच्चों पर भी इन सीन्स का बुरा असर पड़ सकता है।

इस सीन्स के बारे में प्रियंका का कहना है कि क्वांटिको के ये सीन बॉलीवुड फिल्मों में फिल्माएं गए इंटीमेट सीन की ही तरह हैं, लेकिन सैकड़ों लोगों के सामने इस तरह के सीन्स करना थोड़ा ऑकवर्ड होता है।'

देखिए, जैकलीन फर्नांडिस को किसकी आ रही है इतनी याद

वैसे बता दें कि प्रियंका इससे पहले कई फिल्मों में इंटीमेट सीन्स दे चुकी हैं। फिल्म 'सात खून माफ' में भी प्रियंका ने इंटीमेट सीन्स दिए थे। लेकिन 'क्वांटिको' में प्रियंका के इंटीमेट सीन्स हॉलीवुड स्टाइल में फिल्माए गए हैं। एक सीन में प्रियंका कार में एक लड़के के साथ सेक्स करती दिखाई गई हैं।

'तमाशा' के सेट से कुछ दिलचस्प तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।