Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रसून जोशी होंगे सेंसर बोर्ड के नए प्रमुख, पहलाज निहलानी हटाए गए

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Sat, 12 Aug 2017 08:19 AM (IST)

    गीतकार प्रसून जोशी ने रंग दे बसंती , भाग मिल्ख़ा भाग और हम तुम जैसी फिल्मों के गाने लिखे हैं।

    प्रसून जोशी होंगे सेंसर बोर्ड के नए प्रमुख, पहलाज निहलानी हटाए गए

    मुंबई। लंबे समय से अपने फैसलों के कारण विवादों से घिरे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड( सेंसर बोर्ड) के प्रमुख पहलाज निहलानी को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह प्रसून जोशी बोर्ड ने नए अध्यक्ष होंगे।

    पहलाज निहलानी ने साल 2015 कामकाज संभाला था और उनका कार्यकाल 2018 तक था लेकिन एक साल पहले ही उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है। तब से ही वो अपने कामकाज करने के तरीके से लगातार विवादों में रहे हैं। उनके फैसलों के कारण बॉलीवुड से लगातार विरोध होता रहा, जिसमें सबसे बड़ा बवाल फिल्म उड़ता पंजाब की रिलीज़ से पहले हुआ। कई बार बॉलीवुड के लोगों ने इस बात का आरोप लगाया कि वो तानाशाही भरे फैसले लेते रहे हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का को सेंसर सर्टिफिकेट देने से मना करने के कारण भी उनका जमकर विरोध हुआ था। बाद में फिल्म के निर्माताओं ने अपीलेट ट्रिब्यूनल में जा कर फिल्म को पास करवाया। पहलाज निहलानी को हटाए जाने का बॉलीवुड में स्वागत किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें:विवादित पहलाज निहलानी हटाए गए, प्रसून जोशी होंगे सेंसर बोर्ड के नए प्रमुख

     

    रज़ा मुराद ने इसे स्वागत योग्य कदम बताया है तो साजिद खान ने कहा कि उनके गलत फैसलों से बॉलीवुड के नुकसान है। इस बीच जाने माने गीतकार प्रसून जोशी को नया सेंसर चीफ बनाया गया है। उन्होंने रंग दे बसंती , भाग मिल्ख़ा भाग और हम तुम जैसी फिल्मों के गाने लिखे हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner