ऑस्कर के लिए इन दो फिल्मों में जबरदस्त होड़
हॉलीवुड के शीर्ष फिल्मी पुरस्कार 'एकेडमी अवॉर्ड्स' यानी ऑस्कर के लिए 'द ग्रांड बुडापेस्ट होटल' और 'बर्डमैन' में कांटे की टक्कर है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेस ने कल यहां एक कार्यक्रम में 87वें 'एकेडमी अवॉर्ड्स' की सभी 24 श्रेणियों के लिए अंतिम नामांकन सूची जारी की।
बेवर्ली हिल्स (कॉफ)। हॉलीवुड के शीर्ष फिल्मी पुरस्कार 'एकेडमी अवॉर्ड्स' यानी ऑस्कर के लिए 'द ग्रांड बुडापेस्ट होटल' और 'बर्डमैन' में कांटे की टक्कर है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेस ने कल यहां एक कार्यक्रम में 87वें 'एकेडमी अवॉर्ड्स' की सभी 24 श्रेणियों के लिए अंतिम नामांकन सूची जारी की।
भारत की 'लियर्स डाइस' ऑस्कर की दौड़ से बाहर
इसमें 'द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल' और 'बर्डमैन' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित नौ श्रेणियों में नामांकित किया गया है। हालांकि ये प्रतिष्ठित पुरस्कार किसकी झोली में जाएगा, इसका फैसला 22 फरवरी को होगा। इसी दिन लॉस एंजलिस में आयोजित समारोह में इनकी घोषणा होगी। एक्टर नील पैट्रिक हैरिस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे।
सर्वश्रेष्ठ फिल्म वर्ग में एकेडमी ने सिर्फ आठ फिल्मों को नामांकित किया। 'बर्डमैन' व 'बुडापेस्ट होटल' के अलावा अन्य जिन्हें सर्वश्रेष्ठ फिल्म वर्ग में नामांकित किया गया है, उनमें 'अमेरिकन स्नाइपर', 'बॉयहुड', 'द इमिटेशन गेम', 'सेल्मा', 'द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग' और 'विपलैश' शामिल हैं।
ऑस्कर लाइब्रेरी में शामिल हुई शाहरुख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर
भारत की उम्मीदें समाप्त
लॉस एंजिल्स। 87वें एकेडमी अवॉर्ड्स से भारत की उम्मीदें खत्म हो गईं हैं। संभावित दावेदार और ऑस्कर पुरस्कार विजेता एआर रहमान भी पुरस्कार की दौड़ से बाहर हो गए हैं। गुरुवार को जारी पुरस्कार के दावेदारों की अंतिम नामांकन सूची में उनकी फिल्म भी अपनी जगह नहीं बना पाई।
रहमान की 'मिलियन डॉलर आर्म' के तीन गीत और 'द हंड्रेड फुट जर्नी' से एक गीत के नामांकन की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। इसके अलावा सोनू निगम और बिक्रम घोष की 'जल' भी नामांकन सूची में अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज करा पाई।
क्या इस ऑस्कर विजेता की फिल्म में होंगे इरफान खान?
ये हैं ऑस्कर की दौड़ में
बेस्ट मूवी
1. अमेरिकन स्नाइपर
2. बर्डमैन
3. बॉयहुड
4. द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल
5. द इमिटेशन गेम
6. सेलमा
7. थ्योरी ऑफ एवरीथिंग
8. विपलैश
बेस्ट डायरेक्टर
1. एलेजैंड्रो गॉन्जेलेज इनैरिटु (बर्डमैन)
2. रिचर्ड लिंक्लेटर (बॉयहुड)
3. बेनेट मिलर (फॉक्स कैचर)
4. जेम्स मार्श (थ्योरी ऑफ एवरीथिंग)
5. मॉर्टन टाइडलम (द इमिटेशन गेम)
बेस्ट एक्टर
1. स्टीव कैरेल (फॉक्स कैचर)
2. ब्रैडली कूपर (अमेरिकी स्नाइपर)
3. बेनेडिक्ट क्यूम्बरबैच (द इमिटेशन गेम)
4. माइकल कीटन (बर्डमैन)
5. एडी रेडमैने (द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग)
बेस्ट एक्ट्रेस
1. मैरियन कोटिलर्ड (टू डेज, वन नाइट)
2. फेलिसिटी जॉन्स (द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग)
3. जूलियन मूर (स्टिल एलिस)
4. रोसमंड पाइक (गौन गर्ल)
5. रीस विथरस्पून (वाइल्ड)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
1. रॉबर्ट ड्वेल (द जज)
2. एथन हॉक (बॉयहुड)
3. एडवर्ड नॉर्टन (बर्डमैन)
4. मार्क रफेलो (फॉक्स कैचर)
5. जेके साइमन्स (विपलैश)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
1. पैट्रिशिया अर्क्वेट (बॉयहुड)
2. कीरा नाइटली (द इमिटेशन मेम)
3. एमा स्टोन (बर्डमैन)
4. मेरिल स्ट्रिप (इनटू द वुड्स)
5. लॉरा डर्न (वाइल्ड)
बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज मूवी
1. इदा
2. लेविथन
3. टैंग्रिन
4. टिम्बकटू
5. वाइल्ड टेल्स
बेस्ट एनिमेटेड फीचर
1. बिग हीरो 6
2. द बॉक्सट्रॉल्स
3. हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन 2
4. सॉन्ग ऑफ द सी
5. द टेल ऑफ द प्रिंसेस कागुआ
बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले
1. बर्डमैन
2. बॉयहुड
3. फॉक्सकैचर
4. थ्योरी ऑफ एवरीथिंग
5. नाइट क्रॉलर
बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले
1. अमेरिकन स्नाइपर
2. द इमिटेशन गेम
3. इनहेरेंट वाइस
4. द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग
5. विपलैश
बेस्ट म्यूजिक
1. द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग
2. द इमिटेशन गेम
3. इंटरस्टेलर
4. मिस्टर टर्नर
5. द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल
बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग
1. एवरीथिंग इज ऑसम
2. ग्लोरी
3. ग्रेसफुल
4. लॉस्ट स्टार्स
5. नॉट गौना मिस यू
(साभार नई दुनिया)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।