विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर और शाहरुख के बीच शुरू हुआ नंबर गेम

By Edited By:
Published: Fri, 27 Sep 2013 10:43 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2013 11:27 AM (IST)

बॉलीवुड के सुपर स्टार रणबीर कपूर अब इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ नंबर गेम खेल रहे हैं। माना जा रहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के सुपर स्टार रणबीर कपूर अब इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ नंबर गेम खेल रहे हैं। माना जा रहा है कि रणबीर की आने वाली फिल्म 'बेशर्म' शाहरुख खान की अब तक की सबसे बड़ी बॉक्स बस्टर फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को पीछे छोड़ देगी। इसके लिए रणबीर ने पूरी तैयारी कर ली है। रणबीर पहले ही खुद को बॉलीवुड का 'नंबर वन' अभिनेता बनने की योजनाओं को लेकर घोषणा कर चुके हैं। अब उनके कदम शाहरुख का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

हां, कट्रीना मेरे जीवन का अहम हिस्सा है : रणबीर

गौरतलब है कि शाहरुख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस हिंदी सिनेमा की अब तक सबसे बड़ी रिलीज साबित हुई है। चेन्न्ई एक्सप्रेस को भारत में 3,500 और विदेशों में 700 से ज्यादा पर्दो पर पेश किया गया था। इसकी वजह से एकता कपूर की फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' को भारी नुकसान झेलना पड़ा। लेकिन इस मामले में भी रणबीर बाजी मारने वाले हैं।

पढ़ें : रणबीर पर फिदा नेल्सन मंडेला की पोती

फिल्म बेशर्म का वितरण करने वाली कंपनी रिलायंस इंटरटेंमेंट भारत में कम से कम 3,600 पर्दो पर फिल्म को पेश करने जा रही है। इन नंबर के साथ यह हिंदी फिल्म इतिहास की सबसे बड़ी रिलीज बन जाएगी। इस बारे में रिलायंस इंटरटेंमेंट के हेड ऑफ डिस्ट्रिब्यूशन उत्पल आचार्य ने कहा कि हां, फिल्म बेशर्म भारत और विदेश दोनों जगह अब तक की सबसे बड़ी रिलीज होगी। मैं इसे 3,600 स्क्रीन्स में उतारने की तैयारी कर रहा हूं। फिल्म पर उन्होंने कहा कि मुझे फिल्म बेशर्म पर पूरा भरोसा है। यह एक अच्छी और पूरे परिवार के साथ मजा उठाने वाली फिल्म है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।