विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर पर फिदा नेल्सन मंडेला की पोती

By Edited By:
Published: Fri, 13 Sep 2013 12:57 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2013 01:11 PM (IST)

बॉलीवुड में लाखों दिलों की धड़कन पर राज करने वाले हॉट रणबीर कपूर पर सिर्फ भारत की लड़कियां ही फिदा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड में लाखों दिलों पर राज करने वाले हॉट रणबीर कपूर पर सिर्फ भारत की लड़कियां ही फिदा नहीं हैं, बल्कि विदेश में भी उनके जलवे बिखरे हुए हैं। नेल्सन मंडेला की पोती नेडिलेका मंडेला की नजरों में भी रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे हॉट अभिनेता हैं।

पढ़ें : सैफ्टा में रणबीर को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड

जी हां नेडिलेका ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड की कुछ हिंदी फिल्में बहुत अच्छी लगी हैं, उनमें से पिछले साल आई रणबीर कपूर की फिल्म 'बर्फी' सबसे बेहतरीन है। हालांकि वे इसके बारे में ज्यादा नहीं बता पाईं लेकिन उन्होंने इस फिल्म में रणबीर के खामोश प्यार की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा, 'मैंने कभी ऐसी प्यार की कहानी नहीं सुनी। इस फिल्म में भावनाओं को बहुत ही खूबसूरती से बयां किया गया है। ये वाकई दिल छूने वाली थी। इस फिल्म में जिस युवा कलाकार को दिखाया गया है वह भी लाजवाब है। मुझे उस लड़के से प्यार हो गया है, उसकी एक्टिंग से प्यार हो गया है। वह बहुत हॉट है।'

बॉलीवुड फिल्मों के बारे में विस्तृत रूप से नेडिलेका ने बताया कि उन्हें फिल्में देखने से ज्यादा किताबें पढ़ना अच्छा लगता है। उन्होंने बताया कि अफ्रीका में फिल्म उद्योग काफी पिछड़ा हुआ है, ऐसे में लोग यहां हिंदी फिल्में देखते हैं। यही नहीं लोग इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। उन्होंने बताया कि वह हिंदी गाने भी सुनती हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।