विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैफ्टा में रणबीर को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड

By Edited By:
Published: Sat, 07 Sep 2013 09:22 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2013 09:25 PM (IST)

डरबन। भारत में कई अवार्ड हासिल करने वाली निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म बर्फी का जलवा साऊथ अफ्रीका इंडिया फिल्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

डरबन। भारत में कई अवार्ड हासिल करने वाली निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म बर्फी का जलवा साऊथ अफ्रीका इंडिया फिल्म एंड टेलीविजन अवा‌र्ड्स [सैफ्टा] के प्रथम संस्करण में छाया रहा। बर्फी को सर्वश्रेष्ठ फिल्म से नवाजा गया। इसी फिल्म में दमदार अभिनय के लिए रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जबकि प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड प्रदान किया गया।

पढ़ें : माता पिता के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर उत्साहित हैं रणबीर कपूर

समारोह की शुरुआत शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के बीमार चल रहे पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को विशेष मादिबा अवार्ड देने के साथ हुई, जिसे मंडेला की पोती नेडिलेका मंडेला ने ग्रहण किया। अभिनेता-निर्माता जॉन अब्राहम को विशेष सम्मान बेस्ट यूथ आइकान दिया गया।

समारोह में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रणबीर कपूर ने अपना जलवा बिखेरा। वहीं प्रिंयका चोपड़ा के देवा श्री गणेशा और धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के घाघरा गाने पर किए गए डांस ने समां बांधा। समारोह में लगभग 7,000 दर्शक मौजूद थे। दुनिया केबेहतरीन सम्मलेन केंद्रों में से एक इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में अभिषेक कपूर को काय पो चे के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक केअवार्ड से नवाजा गया। फिल्म आशिकी 2 के तुम ही हो को साल का सबसे पसंदीदा गाने का खिताब दिया गया।

भारतीय टेलीविजन अवा‌र्ड्स में जी टीवी के कार्यक्रम पवित्र रिश्ता को इस साल का सर्वश्रेष्ठ धारावाहिक, गुरमीत चौधरी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और पुनर्विवाह धारावाहिक के लिए कृतिका सेंगर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। सैफ्टा का आयोजन मुंबई की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी सेलेब्रिटी लॉकर और डरबन के कवा जुलू-नटाल डिपार्टमेंट ऑफ इकॉनोमिक डेवलमेंट एंड टूरिज्म द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

किसे क्या मिला :

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : अभिषेक कपूर [काई पो चे]

सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता : सिद्धार्थ मल्होत्रा [स्टूडेंट ऑफ द ईयर]

सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री : हुमा कुरैशी [गैंग्स ऑफ वासेपुर]

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता : नवाजुद्दीन सिद्दिकी [गैंग्स ऑफ वासेपुर]

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : दिव्या दत्ता [स्पेशल 26] और रानी मुखर्जी [तलाश] संयुक्त रूप से

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।