विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video : देख लीजिये रणवीर- वाणी की ' ऐसी-वैसी ' हरकतों वाले गाने की झलक

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 01 Dec 2016 04:04 PM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2016 05:06 PM (IST)

फिल्म बेफ़िक्रे 9 दिसम्बर को रिलीज़ की जायेगी।ये पेरिस में शूट हुई एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसमे रणवीर सिंह एक स्टैंडअप कॉमेडियन का किरदार निभा रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। रणवीर सिंह और वाणी कपूर स्टारर फिल्म बेफ़िक्रे को लेकर भले ही आदित्य चोपड़ा फिक्रमंद हो लेकिन उनके स्टार्स तो बिलकुल भी नहीं। और ऐसा ही कुछ दिखाई भी देगा फिल्म के रिलीज़ हुए नए गाने की झलक में।

फिल्म बेफ़िक्रे की गाने ' ज्ये टाइम ' का टीज़र रिलीज किया गया है। गाने में रणवीर और वाणी के अल्हड़पन के साथ उनके कुछ बोल्ड मूवमेंट भी दिखाए गए हैं जिसमें किसिंग से लेकर बोल्ड सीन्स भी शामिल हैं। विशाल शेखर के कम्पोजिशन में बनाये गए इस गाने को विशाल डडलानी और सुनिधि चौहान ने गाया , जिसे उनके टीज़र में भी शो किया गया है। रणवीर और यशराज ने ट्वीट कर बताया है कि ये गाना उनके डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा का फेवरेट सॉन्ग है। इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं -

अपने दो बार रेप के आरोप में फंसे सौतेले पिता को इस हॉलीवुड स्टार ने बताया 'मस्तीखोर'

फिल्म बेफ़िक्रे 9 दिसम्बर को रिलीज़ की जायेगी।ये पेरिस में शूट हुई एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसमे रणवीर सिंह एक स्टैंडअप कॉमेडियन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म पहले ही अपने हॉट सीन्स और थोक के भाव दिखाए जाने वाले किसेज़ के कारण चर्चा में हैं।