विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिला कर रख देगी 'मांझी- द माउंटेन मैन' की दास्‍तां

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 12 Aug 2015 08:00 AM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2015 08:51 AM (IST)

'मांझी- द माउंटेन मैन' एक बायोपिक है, जिसके ट्रेलर ने रिलीज होते ही धूम मचा दी। यह दशरथ मांझी के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'मांझी- द माउंटेन मैन' एक बायोपिक है, जिसके ट्रेलर ने रिलीज होते ही धूम मचा दी। यह दशरथ मांझी के जीवन पर आधारित है। बिहार के गांव गेहलोर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यहां पर मांझी 'माउंटेन मैन' के नाम से जाने जाते हैं।

विवेक ओबेरॉय ने जब महिला प्रशंसकों को अपनी कार से भिजवाया घर

दशरथ मांझी ने 22 साल तक लगातार काम करते हुए पहाड़ के बीच रास्ता बनाया था। बताते हैं कि मांझी के गांव गेहलोर से अस्पताल की दूरी कई घंटों की थी। लेकिन पहाड़ के रास्ते ये दूरी कुछ मिनटों में पूरी की जा सकती थी। एक दिन मांझी की पत्नी को चोट लग गई। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक वह मर चुकी थीं। डॉक्टर का कहना था कि अगर उन्हें जल्दी लाया जाता तोे बचाया जा सकता था। ऐसे में मांझी प्रण लेते हैं कि वो पहाड़ काट कर अपने गांव से अस्पताल तक का रास्ता बनाएंगे। इस काम में मांझी को समय तो लगता है, लेकिन आखिरकार वो कामयाब रहते हैं।

ये क्या...राधे मां भी हैं एक्स पॉर्न स्टार सनी लियोन की फैन?

फिल्म का निर्देशन केतन मेहता ने किया है। प्रोड्यूर हैं वायाकाम 18 मोशन पिक्चर्स और माया मूवीज प्रा. लि. और एनएफडीसी हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 21 अगस्त को रिलीज होना संभावित है।

'ब्रदर्स' के प्रमोशन पर निकले अक्षय ने युवाओं को दिया ये खास संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।