Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नेशनल जियाग्राफिक चैनल प्रसारित करेगा मलाला पर डॉक्यूमेंट्री

    By Gunateet OjhaEdited By:
    Updated: Sat, 20 Jun 2015 08:15 AM (IST)

    नेशनल जियोग्राफिक चैनल डेविस गुगेनहीम के व़ृत्तचित्र 'ही नेम्ड मी मलाला' को अगले साल 171 देशों में 45 भाषाओं में प्रसारित करेगा। यह नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई पर आधारित वृत्तचित्र है।

    लॉस एंजलिस। नेशनल जियोग्राफिक चैनल डेविस गुगेनहीम के व़ृत्तचित्र 'ही नेम्ड मी मलाला' को अगले साल 171 देशों में 45 भाषाओं में प्रसारित करेगा। यह नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई पर आधारित डॉक्यूमेंट्री है।

    इस वृत्तचित्र को अगले वर्ष अक्टूबर में दुनियाभर के थिएटरों में रिलीज करने के लिए नेशनल जियोग्राफिक चैनल ने फॉक्स सर्चलाइट पिक्चर्स से हाथ मिलाया है। इसके अलावा इसे 171 देशों में 45 भाषाओं में नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेशनल जियोग्राफिक चैनल की सीईओ कोर्टनी मुनरो ने कहा, 'यह एक ऐसी फिल्म है जो आपको न सिर्फ प्रोत्साहित करेगी, बल्कि इससे समाज में बदलाव भी आएगा।' वर्ष 2012 में पाकिस्तान की स्वात घाटी में मलाला पर तालिबान ने उस समय जानलेवा हमला किया था जब वह अपने स्कूल बस से घर लौट रही थीं।

    इस हमले के बाद लड़कियों की शिक्षा की वकालत करने वाली मलाला एक अंतरराष्ट्रीय हस्ती के रूप में उभरीं। उन्हें 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।