Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लवर बॉय रणबीर बनेंगे भगवान शिव

    By Edited By:
    Updated: Fri, 27 Sep 2013 01:48 PM (IST)

    हजारों दिलों की धड़कन रणबीर कपूर अब तक एक फन लविंग ब्यॉय के किरदार में ही नजर आएं हैं, लेकिन जल्द वे मॉर्डन युग के भगवान शिव के अवतार में नजर आने वाले हैं। जी हां रणवीर कपूर अमिश त्रिपाठी के उपन्यास 'मेलुहा के मृत्युंजय' की कहानी पर आधारित फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

    Hero Image

    मुंबई। हजारों दिलों की धड़कन रणबीर कपूर अब तक एक फन लविंग बॉय के किरदार में ही नजर आएं हैं, लेकिन जल्द वे मॉर्डन युग के भगवान शिव के अवतार में नजर आने वाले हैं। जी हां रणवीर कपूर अमीश त्रिपाठी के उपन्यास 'मेलुहा के मृत्युंजय' की कहानी पर आधारित फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें : बुरा शब्द नहीं है बेशर्म

    आपको बता दें कि पहले ये फिल्म निर्माता करण जौहर बनाने वाले थे। उन्होंने अमीश त्रिपाठी से फिल्म के राइट्स भी खरीद लिए थे, लेकिन बाद में उन्होंने ये प्रोजेक्ट निर्माता अयान मुखर्जी को सौंप दिया और जब अयान मुखर्जी की बात आती है तो उनके फेवरेट हीरो रणबीर कहां पीछे रहते हैं।

    सूत्रों ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो गया है। अयान फिल्म के स्क्रीन प्ले की तैयारी में जुटे हैं। जब करण ये फिल्म बनाने वाले थे, उस वक्त उन्होंने शिवा के रोल के लिए शाहिद कपूर को चुना था। लेकिन फिलहाल अयान मुखर्जी ये प्रोजेक्ट देख रहे हैं। फिल्म अगले साल तक बन जाएगी।

    गौरतलब है कि अमीश त्रिपाठी की भगवान शिव पर आधारित ट्रायोलॉजी सीरिज का पहला उपन्यास है 'मेलुहा के मृत्युंजय।' यह कोई नीरस-सी पौराणिक कथा नहीं है, बल्कि एक सुंदर कल्पना से देवों के देव महादेव को और वास्तविक रूप में दर्शाने का प्रयास है। यह कहानी एक प्राचीन देश मेलुहा की है, जो कई शताब्दी पहले भगवान राम द्वारा स्थापित किया गया था।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर