विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपावली पर रिलीज होगी कृष-3

By Edited By:
Published: Wed, 26 Jun 2013 01:13 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2013 02:01 PM (IST)

ऋतिक रोशन की एक्शन फिल्म कृष 3 के पहले ट्रेलर को लोगों में बेचैनी बढ़ती ही जा रही है। कृष ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ऋतिक रोशन की एक्शन फिल्म कृष-3 इस बार दीपावली के मौके पर चार नवंबर को रिलीज होगी। कृष 3 में ऋतिक रोशन फिर से सुपर हीरो के रोल में दिखाई देंगे। इस दिवाली को कोई बड़ी फिल्म रिलीज नही हो रही है। इसलिए निर्माता राकेश रोशन ने कृष 3 को नवंबर में दिवाली के अगले दिन रिलीज करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि फिल्म कृष लोगों की कसौटी पर खड़ी उतरी थी, इसलिए दर्शकों को इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। कृष-3 का पहला ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज होगा। वहीं चेन्नई एक्सप्रेस का ट्रेलर भी इसी समय आएगा। पहले ये फिल्म 3 नवंबर को रिलीज होनी थी लेकिन लोगो का कहना है कि दिवाली त्योहार के दौरान लोग घरों से निकलना पसंद नही करते है। ऐसे में यह निर्णय लिया गया की फिल्म दिवाली से अगले दिन 4 नवंबर को रिलीज की जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर