विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किंग खान करेंगे गौरी की तमन्ना पूरी, बनेंगे तीसरी बार पिता

By Edited By:
Published: Fri, 14 Jun 2013 10:31 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2013 03:16 PM (IST)

किंग खान की कंधों की सर्जरी के बाद अब उनकी जिंदगी में खुशी के पल आने वाले हैं। किंग खान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। किंग खान की कंधों की सर्जरी के बाद अब उनकी जिंदगी में खुशी के पल आने वाले हैं। किंग खान तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। जी हां, अंग्रेजी अखबार मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख और गौरी सरोगेसी के जरिये एक लड़के को जन्म देने वाले हैं। शाहरुख और गौरी की पहले से ही दो संतान है। दोनों को 15 साल का बेटा आर्यन और 13 साल की एक बेटी सुहाना है।

पढे़: शाहरुख को क्या घिनौना लगता है

पढे़: शाहरुख ने प्रियंका को जब कहा मैं हूं ना

रिपोर्ट में कहा गया है कि गौरी की ये दिल ई तमन्ना थी कि वे सरोगेसी के जरिये एक और बच्चे को जन्म दें। खबरें हैं कि दोनों ने मिलकर यह फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि किरण राव और आमिर खान ने जिस डॉक्टर से सरोगेट बेबी को जन्म दिया था उसी डॉक्टर से किंग खान और गौरी ने संपर्क किया है।

शाहरुख से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

22 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। बॉलीवुड में शाहरुख खान को शादीशुदा जिंदगी में एक सफल इंसान माना जाता है।

(मिड डे)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर