विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुख की घड़ी में प्रियंका को शाहरुख ने कहा 'मैं हूं ना'

By Edited By:
Published: Wed, 12 Jun 2013 04:47 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2013 04:58 PM (IST)

मुंबई। सच्चा दोस्त वही होता है जो अपने दोस्त के दुख और सुख में उसके साथ खड़ा हो। जी हां, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सच्चा दोस्त वही होता है जो अपने दोस्त के दुख और सुख में उसके साथ खड़ा हो। जी हां, प्रियंका के पिता के निधन के इस दुख में पूरा बॉलीवुड प्रियंका के साथ खड़ा दिखाई दिया।

प्रियंका के बेहद करीब हैं शाहरुख और उनके इस सबसे मुश्किल वक्त में उनकी प्रेजेंस प्रियंका के लिए बेहद मायने रखती है। तभी तो प्रियंका से मिल कर उन्हें गले लगा कर जब शाहरुख ने सहारा दिया और कहा मैं हूं ना तो शायद प्रियंका का गम कुछ कम हुआ होगा।

हालांकि कुछ दिन पहले ही शाहरुख खान ने अपने कंधे की सर्जरी कराई है। शाहरुख अपनी दोस्त प्रियंका के इस दुख के आगे अपना दर्द भूल कर प्रियंका को सांत्वना देने पहुंचे थे। शाहरुख ने प्रियंका को रोने के लिए अपने कंधे का सहारा दिया। हम भी यही कहेंगे ईश्वर डॉक्टर अशोक चोपड़ा की आत्मा को शांति दे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर