विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सट्टेबाजी घिनौनी आदत: शाहरुख खान

By Edited By:
Published: Sat, 08 Jun 2013 04:47 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2013 04:49 PM (IST)

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपर स्टार व कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग और संट्टेबाजी को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपर स्टार व कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग और संट्टेबाजी को लेकर कहा कि ये अत्यंत घिनौनी आदत है, जिसमें शामिल लोगों को निश्चित रूप से सजा मिलनी चाहिए।

शाहरुख ने कहा कि टीम मालिक को उक्त कृत्य में शामिल होने की बजाय अपने प्रत्येक खिलाड़ी पर नजर रखनी चाहिए। स्वभाव से अगर कोई इस तरह का प्रतीत होता है तो उसे नैतिक रूप से जागरूक करे और सभी नियमों की जानकारी दे। उसे बताए की ऐसे रास्तों से पर चलने से बचे उसका दुरुपयोग न करे।

राजस्थान रॉयल के सह मालिक राज कुंद्रा का नाम फिक्सिंग मामले में आने पर शाहरुख खान ने कहा कि एक दम से निष्कर्ष पर नहीं पहुंच जाना चाहिए, दावा करने से पहले पकड़े गए बुकियों के खुलासे का सत्यापन होना चाहिए। मुझे विश्वास है कि राज कुंद्रा इस लड़ाई में कानूनी रूप से जीत हासिल करेंगे। बुकी जो दावा कर रहे हैं उसके पूर्ण रूप से जांच-पड़ताल की आवश्यकता है। बुकियों ने जो नाम उछाला है उस पर मुझे विश्वास नहीं है। फिर भी ये अत्यंत गंदी आदत है और इसमें जो भी शामिल पाया जाता है उसे सजा अवश्य मिलनी चाहिए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर