Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कट्रीना कैफ छोड़ रहीं अपने प्‍यार का घरौंदा, लौट रहीं पुरानी जगह

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Sat, 27 Aug 2016 10:24 AM (IST)

    कट्रीना अभी बांद्रा में कार्टर रोड स्थित फ्लैट में रह रही हैं। लेकिन अक्‍टूबर में वह अपने पुराने फ्लैट में शिफ्ट हो जाएंगी, जो बांद्रा में ही है। ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली। खबर थी कि कट्रीना कैफ अपने लिए मुंबई में नया घर तलाश रही हैं। उनका विचार एक बंगला खरीदने का था। लेकिन अब सुनने में आया है कि कट्रीना अपना ये इरादा छोड़ दिया है। कट्रीना जल्द ही उस फ्लैट को छोड़ देंगी, जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ रह रही थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर तो उस घर को छोड़ चुके हैं, जिसमें वह कट्रीना के साथ रहते थे। ये घर रणबीर-कट्रीना ने किराए पर लिया था। रणबीर अब अपने मम्मी-पापा के साथ रह रहे हैं। लेकिन कट्रीना अभी तक उसी घर में रह रही हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो कट्रीना अक्टूबर में यह घर छोड़ कर चली जाएंगी।

    इसे भी पढ़ें: कट्रीना कैफ के साथ समय बिताने के लिए तैयार हुए रणबीर कपूर

    कट्रीना अभी बांद्रा में कार्टर रोड स्थित फ्लैट में रह रही हैं। लेकिन अक्टूबर में वह अपने पुराने फ्लैट में शिफ्ट हो जाएंगी, जो बांद्रा में ही है। कट्रीना को कुछ समय पहले मुंबई में घर तलाशते हुए भी देखा गया था। लेकिन पता नहीं क्यों कट्रीना ने अब नए घर को खरीदने का विचार त्याग दिया है। शायद अब कट्रीना मुंबई की जगह कई और घर खरीदने का मन बना रही हैं।

    इधर कट्रीना जल्द ही फिल्म 'बार बार देखो' में नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें कट्रीना के अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे।