विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना कैफ की बेस्ट फ्रैंड्स का नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sun, 23 Oct 2016 12:11 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 12:59 PM (IST)

कट्रीना कैफ अपने काम को लेकर काफी गंभीर को गई हैं। रणबीर कपूर से ब्रेकअप के साथ उनकी जिंदगी में कुछ दोस्तों ने काफी अच्छी जगह बना ली है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद अब कट्रीना कैफ अपने काम और अपनी दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताती हैं। बॉलीवुड में उनकी बेस्ट फ्रेंड कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट और जोया अख्तर हैं, जिनकी कंपनी में कट्रीना को काफी मजा आता है।

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, प्रभाष आज उठाएंगे इस राज से पर्दा

कट्रीना ने खुद ही बताया की ये दोनों उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं। कट्रीना की दोस्ती जोया से फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' से शुरू हुई हैं, जिसका निर्देशन जोया ने ही किया था। वहीं आलिया से हाल ही में उनकी पक्की दोस्ती हुुई। दोनों साथ में ड्रीम टीम टूूर पर भी साथ नजर आई थीं।

रणबीर कपूर के साथ बोल्ड सीन पर ऐश्वर्या ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

दोस्ती के अलावा कट्रीना अपने करियर को लेकर भी काफी गंभीर हो गई हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'बार बार देखो' ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं किया, लेकिन उनको अब इंतजार है सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इसके अलावा रणबीर के साथ वो फिल्म 'जग्गा जासूस' में भी नजर आएंगी।