विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बार-बार देखो' में कटरीना कैफ का ये रूप देखकर फैंस का दिल टूट जाएगा!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 30 Aug 2016 11:30 AM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 12:17 PM (IST)

'बार-बार देखो' की कहानी एक तरह से टाइम ट्रेवलिंग जैसी है, जिसमें सिद्धार्थ और कटरीना उम्र के अलग-अलग दौर में दिखाई देंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। कटरीना कैफ की फिल्मों को देखें, तो उन्होंने अपने किरदारों के साथ ज्यादा प्रयोग नहीं किए हैं, लेकिन 'बार-बार देखो' में कटरीना कैफ ने जो किया है, वो सबको हैरान कर देगा।

तैंतीस साल की कटरीना इस फिल्म में 60 साल का किरदार निभा रही हैं, जो उनके लिए बिल्कुल नया है। दरअसल, 'बार-बार देखो' की कहानी एक तरह से टाइम ट्रेवलिंग जैसी है, जिसमें सिद्धार्थ और कटरीना उम्र के अलग-अलग दौर में दिखाई देंगे। सिद्धार्थ के लुक्स तो ट्रेलर में रिवील किए गए हैं, लेकिन कटरीना के लुक के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। शायद मेकर्स इसे सरप्राइज रखना चाहते हैं।

ऐ दिल है मुश्किल का टीजर रिलीज, रोमांस में लिपटी उलझे हुए रिश्तों की कहानी

कटरीना को प्रोस्थेटिक मेकअप के जरिए साठ साल के किरदार में ढाला गया है। इस बारे में कैट ने बताया- ''हमारे पास प्रोस्ठेटिक मेकअप करने वाली दुनिया की बेस्ट टीम थी। इसलिए मैं खुश थी। हमें बहुत मजा आया। 60 साल का किरदार निभाना बड़ी बात नहीं थी।''

शाह रूख-ऐश्वर्या की 14 साल बाद हो रही है इस फिल्म में वापसी

कटरीना ने बताया, कि फिल्म को लेकर पहले ही काफी डिस्कशंस हुए थे, जिसने शूटिंग के दौरान चीजों को आसान कर दिया। उन्होंने कहा- ''नित्या ने हमारे साथ काफी काम किया। हर फेज को लेकर हम लोगों ने काफी सोच-विचार किया। हर दौर में लुक टेस्ट किए गए। नित्या इस बात को लेकर काफी स्पष्ट थीं, कि उम्र के हर पड़ाव पर दोनों किरदार कैसे दिखेंगे, जिसने काफी मदद की।''

अनुराग बसु ने खोला राज, ब्रेकअप के बाद कटरीना में आया ये बदलाव

कटरीना को 60 साल के रोल में देखना दिलचस्प होगा। हालांकि कुछ फैंस का दिल इससे टूट सकता है। 'बार-बार देखो' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंच रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।