विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्वर्या राय के साथ इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं शाह रूख खान!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 30 Aug 2016 10:47 AM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2016 10:16 AM (IST)

शाह रूख और ऐश्वर्या संजय लीला भंसाली की 2002 की फिल्म 'देवदास' में मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे।

News Article Hero Image

मुंबई। 'ऐ दिल है मुश्किल' का टीजर इंटरनेट पर आ चुका है। टीजर देखकर आप ये समझ चुके होंगे, कि ये फिल्म रिश्तों की अजब-गजब कहानी है, लेकिन जो बात आप नहीं जानते होंगे, वो ये है कि शाह रूख खान इस फिल्म में क्या किरदार निभा रहे हैं।

ये खबरें तो पहले भी आ चुकी हैं, कि शाह रूख 'ऐ दिल है मुश्किल' में केमियो कर रहे हैं, लेकिन उनका रोल क्या है, ये अब तक छिपाकर रखा गया था। हालांकि सूत्रों के जरिए अब इसका खुलासा हो गया है। शाह रूख फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के पति के किरदार में हैं, जिसकी डेथ हो जाती है। इसके बाद ही रणबीर और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी शुरू होती है, जो लव ट्रायंगल से भी आगे निकल जाती है। 'ऐ दिल है मुश्किल' के जरिए शाह रूख और ऐश्वर्या 14 साल बाद पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इससे पहले ये दोनों 2002 की फिल्म 'देवदास' में मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे।

ऐ दिल है मुश्किल का टीजर रिलीज, उलझे हुए रिश्तों की कहानी

ये बात तो सब जानते हैं, कि शाह रूख के बिना करण जौहर की कोई फिल्म मुकम्मल नहीं होती। भले ही किंग खान झलक दिखलाने के लिए ही आएं, पर करण की फिल्मों में आते जरूर हैं। करण की पिछली डायरेक्टोरियल फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में शाह रूख ने एक गाने में स्पेशल एपीयरेंस दी थी, जिसमें काजोल ने उनका साथ दिया था।

लखनऊ सेंट्रल पहुंची कृति सनोन के करियर की गाड़ी

वैसे सुनने में ये भी आया है, कि शाह रूख से पहले ये किरदार सैफ अली खान को भी ऑफर किया गया था, लेकिन वो राजी नहीं हुए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।