विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'लखनऊ सेंट्रल' पहुंची कृति सनोन के करियर की गाड़ी

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 07:13 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 07:28 PM (IST)

कृति ने हिंदी सिनेमा में 'हीरोपंती' से डेब्यू किया था। इसके बाद वो वरूण धवन के अपोजिट 'दिलवाले' में नजर आईं।

News Article Hero Image

मुंबई। कृति सनोन के करियर की गाड़ी बॉलीवुड में सरपट दौड़ रही है। एक के बाद एक कृति बड़ी फिल्मों के साथ कृति का नाम जुड़ रहा है। कृति अब हीरोइन बन रही हैं फरहान अख्तर की।

इस क्राइम-ड्रामा का टाइटल 'लखनऊ सेंट्रल' है। अब सुनने में आ रहा है, कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू हो रही है। 'लखनऊ सेंट्रल' सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म है, और कहानी की बैकग्राउंड संगीत होगा। सुनने में आया है, कि ये जेल में बंद कुछ कैदियों की कहानी है, जो संगीत के जरिए अपनी जिंदगी का मकसद हासिल करते हैं। इसके लिए वो जेल में रहते हुए एक बैंड बनाते हैं। कृति का किरदार फिल्म में एक एनजीओ वर्कर का है। लखनऊ सेंट्रल से रंजीत तिवारी डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं, जो निखिल आडवाणी के असिस्टेंट रह चुके हैं।

कृति सनोन की दिल के बेहद करीब है उनकी ये फिल्म

निखिल इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। कृति ने हिंदी सिनेमा में 'हीरोपंती' से डेब्यू किया था। इसके बाद वो वरूण धवन के अपोजिट 'दिलवाले' में नजर आईं। कृति ने हाल ही में दिनेश विजन की फिल्म 'राब्ता' की शूटिंग पूरी की है। वहीं, फरहान अख्तर 'रॉक ऑन 2' में नजर आएंगे, जो दिसंबर में रिलीज हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।