यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अनुराग बसु ने खोला राज, ब्रेकअप के बाद कट्रीना में आया ये बदलाव
कट्रीना और रणबीर इन दिनों अनुराग बसु के निर्देशन में बनी 'जग्गा जासूस' में व्यस्त हैं। कट्रीना ने इस बात ...और पढ़ें

नई दिल्ली (पीटीआई)। बदलाव प्राकृति का नियम है। कहते हैं कि रिश्ता जुड़ने या टूटने का गहरा असर लोगों पर पड़ता है। ऐसे में कई बदलाव भी देखने को मिलते हैं। फिल्ममेकर अनुराग बसु की मानें तो रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद कट्रीना कैफ में भी काफी बदलाव आ गए हैं।
कट्रीना और रणबीर इन दिनों अनुराग बसु के निर्देशन में बनी 'जग्गा जासूस' में व्यस्त हैं। अनुराग ने बताया कि कट्रीना ने इस बात का पूरा ख्याल रखा कि ब्रेकअप का असर 'जग्गा जासूस' पर ना पड़े। उन्होंने कहा, 'ब्रेकअप के बाद कट्रीना पहले से ज्यादा प्रोफेशनल हो गई हैं। यही वजह रही कि ब्रेकअप के बाद भी फिल्म की शूटिंग पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा। ब्रेकअप होने के बाद तो कट्रीना फिल्म के प्रति ज्यादा सर्तक हो गईं।'
कैट को चाहिए अब यंगिस्तान का साथ, तो क्या सलमान-रणबीर आउट ?
हालांकि अनुराग बसु को अंदाजा नहीं था कि कट्रीना और रणबीर ब्रेकअप के बाद इतना नॉर्मल बिहेव करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं हैरान था। ये लोग ऐसे बिहेव कर रहे थे, जैसे कुछ हुआ ही नहीं है। वैसे पहले मुझे डर था कि कैमरे में इनके बीच वो सब ना नजर आए, जो मैं नहीं दिखाना चाहता हूं।'
उन्होंने कहा, 'कट्रीना और रणबीर प्रोफेशनल हैं। वो समझते हैं कि काम के आड़े पर्सनल रिलेशन नहीं आना चाहिए। वैसे इससे पहले भी हमने कई एक्टर्स को ब्रेकअप के बाद साथ काम करते हुए देखा है।'
रणबीर-कटरीना का ब्रेकअप नहीं, ये रही 'जग्गा जासूस' डिले होने की वजह
बता दें कि 'जग्गा जासूस' एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें रणबीर और कट्रीना लीड रोल में हैं। रणबीर फिल्म में एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज होगी।