विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैट को चाहिए अब यंगिस्तान का साथ, तो क्या सलमान-रणबीर आउट ?

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 05:34 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 05:56 PM (IST)

कटरीना अब अपने युवा सितारों के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करने में कम्फर्टेबल नज़र आ रही हैं। ठीक वैसा ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है वो दिन गए जब आपको साल में एक दो बार कटरीना कैफ की जोड़ी किसी खान, कुमार या कपूर के साथ बनती नज़र आ जाती थी लेकिन अब कैट को परदे पर रोमांस करने के लिए चाहिए सिर्फ यंगिस्तान के हीरो।

हाल के दिनों में कटरीना कैफ ने न केवल अपना मेकओवर किया है बल्कि करियर को भी नया शेप दे रहीं हैं। फिल्म 'फितूर' के बाद कैटरीना के करियर में आ रहा बदलाव अब दिखने लगा है। पहले आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ी जमाने के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बार बार देखो में दिखेंगी। इसी कारण माना जा रहा है कि कटरीना अब अपने युवा सितारों के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करने में कम्फर्टेबल नज़र आ रही हैं। ठीक वैसा ही जैसे बीते वर्षों में वो शाहरुख़ , सलमान या रणबीर कपूर के साथ नज़र आती थीं।

मंगलवार को एक साथ ऑनलाइन आ रहे हैं ऐश्वर्या, रणबीर और अनुष्का शर्मा !

बार-बार देखो में कटरीना का बोल्ड अवतार बता रहा है कि उन्होंने अपने लुक को फ्रेश करने में कड़ी मेहनत की है। हाल ही में कैटरीना की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं जिसमें साफ झलक रहा है कि सिद्दार्थ को कैटरीना के साथ काम करने में कितना मजा आया है । कटरीना ने भी नए एक्टर्स के साथ काम करने को लेकर पॉजिटिव रिस्पांस दिए हैं। इससे यह बात गलत साबित हो रही है कि उन्हें केवल स्थापित कलाकारों के साथ ही फिल्में करना पसंद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।