विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगलवार को एक साथ ऑनलाइन आ रहे हैं ऐश्वर्या, रणबीर और अनुष्का शर्मा !

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 04:07 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 04:53 PM (IST)

करण अपनी इस फिल्म को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रहें है ताकि फिल्म से जुडी कोई तस्वीर या वीडियो बिना उनकी इजाजत के आउट नहीं किये जा सकें।

News Article Hero Image

मुंबई।बड़ी फिल्मों के पोस्टर, टीजर और ट्रेलर को भव्य तरीके से लांच करने की परम्परा को फिलहाल एक साइड में रखते हुए करण जौहर ने अपनी मच-अवेटेड फिल्म ' ऐ दिल है मुश्किल' के टीज़र को ऑनलाइन लॉन्च करने का फैसला किया है।ये टीज़र मंगलवार यानि 30 अगस्त को आएगा।

साल 2012 के बाद निर्देशन के मैदान में उतरे करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की तिकड़ी नजर आएगी। करन आजकल सोशल नेटवर्किंग साइट्स के ज़रिये अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के टीजर लांच का माहौल बनाने में जुटे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की स्टारकास्ट के समय को बचाने के लिए करण ने टीज़र लॉन्च के लिए कोई बड़ा तामझाम नहीं किया है। वैसे करण अपनी इस फिल्म को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रहें है ताकि फिल्म से जुडी कोई तस्वीर या वीडियो बिना उनकी इजाजत के आउट नहीं किये जा सकें।

साबरमती के किनारे कैट-सिद्धार्थ आये बेहद करीब , देखिए तस्वीरें

फिल्म से जुडी अब तक जितनी भी जानकारी सामने आयी है वो करन ने खुद ट्वीट की है। पिछले दिनों फिल्म के एक गाने की लाइन्स उनके संगीत निर्देशक प्रीतम ने बिना करण के परमिशन के ट्वीट कर दी थी, जिस पर करण बेहद खफ़ा हुए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।