विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर-कटरीना का ब्रेकअप नहीं, ये रही 'जग्गा जासूस' डिले होने की वजह

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 06:35 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 06:48 PM (IST)

'जग्गा जासूस' रणबीर और अनुराग बसु की कंपनी का पहला प्रोडक्शन है। जिस वक्त फिल्म का ऐलान हुआ था, रणबीर और कटरीना के बीच तगड़ी रिलेशनशिप थी।

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई । अनुराग बसु की फ़िल्म 'जग्गा जासूस' की देरी के पीछे कई कारणों को जिम्मेदार माना जा रहा है, जिनमें से एक रणबीर कपूर और कटरीना कैफ के ब्रेकअप भी है, मगर अनुराग इन दोनों को जिम्मेदार नहीं मानते।

अनुराग बसु ने इस बारे में बात करते हुए कहा- ''यह सच है कि मेरी वजह से फ़िल्म डिले हुई है, क्योंकि मैंने कटरीना रणबीर के डेट्स होने के बावजूद पूरे एक साल तक शूटिंग नहीं की। उस वक़्त मैं छुट्टियां मना रहा था।'' उन्होंने यह भी कहा कि रणबीर कटरीना के रिश्ते की वजह से मुझे शूट में कोई भी परेशानी नहीं हुई है, क्योंकि वो लोग बहुत प्रोफेशनल स्टार्स हैं। हां मगर मैं बैक स्टेज मस्ती मिस करता हूं, क्योंकि हम लोग पहले काफी मस्ती करत थे। लेकिन अब सभी प्रोफेशनल काम कर रहे तो इस फ्रंट पे मुझे कोई भी परेशानी नहीं हुई है।

शाह रूख-अनुष्का की फिल्म 'द रिंग' की शूटिंग का लीक वीडियो वायरल

'जग्गा जासूस' रणबीर और अनुराग बसु की कंपनी का पहला प्रोडक्शन है। जिस वक्त फिल्म का ऐलान हुआ था, रणबीर और कटरीना के बीच तगड़ी रिलेशनशिप थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। अनुराग ने कहा- ''मैं ही अपनी फ़िल्म से संतुष्ट नहीं होता, तो फिल्मों की रिलीज डिले होने की यह वजह होती है।''

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।