विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रूख-अनुष्का की फिल्म 'द रिंग' की शूटिंग का लीक वीडियो वायरल

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 06:09 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 06:34 PM (IST)

'द रिंग' इम्तियाज के साथ शाह रूख की पहली फिल्म है, जबकि अनुष्का तीसरी बार किंग खान के साथ पेयर अप हुई हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। शाह रूख खान इस वक्त इम्तियाज अली की फिल्म 'द रिंग' की शूटिंग प्राग में कर रहे हैं। इस फिल्म में शाह रूख के साथ अनुष्का शर्मा फीमेल लीड रोल में हैं।

दोनों स्टार्स के कई फोटोज अब तक चुके हैं, जिनमें फिल्म की लोकेशंस का अंदाजा लग जाता है, मगर अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किंग खान और अनुष्का शर्मा डायरेक्टर इम्तियाज अली के साथ सेट पर नजर आ रहे हैं। रेड स्केटर ड्रेस, बांबर जैकेट और बूट पहने अनुष्का का लुक बता रहा है, कि इस बार वो अलग अंदाज में दिखने वाली हैं। सीन में अनुष्का तेजी से कैमरे की तरफ आती हैं, और शाह रूख उनके पीछे आते हुए दिखते हैं।

कैट को चाहिए अब यंगिस्तान का साथ, तो क्या रणबीर-सलमान आउट?

@AnushkaSharma, @iamsrk on the sets of #TheRing in Prague 💁🏻💍🎥❤ #AnushkaSharma #shahrukhkhan #srk #imtiazali #Prague #anushkasharmafans #AnushkaholicForever #Anushkaholics #Bollywood #princess #doll

A video posted by Club Anushka (@clubanushka) on

'द रिंग' इम्तियाज के साथ शाह रूख की पहली फिल्म है, जबकि अनुष्का तीसरी बार किंग खान के साथ पेयर अप हुई हैं। अनुष्का ने शाह रूख के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' से डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों 'जब तक है जां' में साथ आए थे। हालांकि उस फिल्म में कटरीना कैफ फीमेल लीड रोल में थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।