Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला दिवस पर खास अंदाज में रिलीज होगा 'की एंड का' का ये गाना

    By Suchi SinhaEdited By:
    Updated: Tue, 08 Mar 2016 07:21 AM (IST)

    महिला दिवस के मौके पर मुंबई के एक पांच सितारा होटल में करीना कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म 'की एंड का' का गाना 'मोस्ट वांटेड मुंडा' रिलीज किया जाएगा। ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली। महिला दिवस के मौके पर मुंबई के एक पांच सितारा होटल में करीना कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म 'की एंड का' का गाना 'मोस्ट वांटेड मुंडा' लॉन्च किया जाएगा। फिल्म का ये तीसरा गाना होगा, जिसको रिलीज किया जा रहा है, लेकिन इस गाने को लॉन्च करने का अंदाज होगा थोड़ा निराला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस महीने फ्लोर पर चली जाएगी रितिक रोशन की 'काबिल'

    दरअसल, यह कोई रेगुलर सॉन्ग लॉन्च नहीं होने वाला है, बल्कि इस कार्यक्रम के दौरान हर तरफ सिर्फ और सिर्फ महिलाएं ही नजर आएंगी। फिल्म की क्रिएटिव टीम ने विचार-विमर्श करने के बाद ये निर्णय लिया है की यह गाना अगर महिला दिवस पर लॉन्च किया जाएगा तो सिर्फ लड़कियों और महिलाओं की मौजूदगी इसे एक नया रूप देगी।

    'तेरा सुरुर' के लिए हिमेश रेशमिया को तोड़नी पड़ी अपनी ये कसम

    आपको बता दें कि फिल्म के दो गाने 'हाई हील' और 'जी हुजूरी' हाल ही में रिलीज हुए, जो काफी पसंद किए जा रहे हैं। आर बाल्की निर्देशित इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ करीना कपूर रोमांस करती नजर आएंगी। दिलचस्प होगी इस फिल्म की कहानी, जिसमें अर्जुन एक हाउस हसबैंड और करीना वर्किंग वुमन की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की भी झलक देखने को मिलेगी। 1 अप्रैल को फिल्म रिलीज हो रही है।