विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

90 साल के ऋषि कपूर की गोद में नजर आईं मंदाकनी, देखें वीडियो

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sat, 05 Mar 2016 09:15 AM (IST)Updated: Sun, 06 Mar 2016 10:55 AM (IST)

'कपूर एंड संस' में ऋषि कपूर पर फिल्माया एक गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल है 'बुद्धू सा मन' जिसमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'कपूर एंड संस' में ऋषि कपूर एक 90 साल के दादू का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनका लुक दिखाकर हम आपको पहले ही चौंका चुके हैं और अब जल्द ही उन पर फिल्माया एक गाना रिलीज हो गया है जिसका टाइटल है 'बुद्धू सा मन', जिसमें 90 साल के दादू को देख कर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। दरअसल, इस गाने में ऋषि कपूर ने अपने जमाने की खूबसूरत हीरोइन मंदाकनी को गोद में उठाया हुआ है। आप खुद ही देख लीजिए ये तस्वीर।

चौंक गए ना, दरअसल 'कपूर एंड संस' के इस गाने में ऋषि कपूर की गोद में नजर आ रहीं ये मंदाकनी नहीं, बल्कि उनका कट आउट है, मस्तीभरे इस गाने में सभी किरदार नजर आ रहे हैं।

Photo: प्रीति के बाद अब उर्मिला ने भी नौ साल छोटे मॉडल से गुपचुप रचाई शादी

फिल्म के डायरेक्टर शकुन बत्रा के मुताबिक, ये गाना 90 साल के ऋषि कपूर के जन्मदिन के मौके पर होगा, जिसमें पूरी फैमली एक साथ नजर आएगी। इस फिल्म में वो मंदाकनी के फैन होते हैं, इस वजह से वो गाने में उन्हें गोद में लिए नजर आ रहे हैं। उनके ग्रैंड सन सिद्धार्थ मलहोत्रा और फवाद खान को लगता है कि इस तोहफे से बढ़कर उनके दादू के लिए कुछ और हो ही नहीं सकता है।

गुस्से में क्रू-मेंबर पर भड़कतीं कंगना कैमरे में कैद, वीडियो हुआ वायरल

फिल्म 'कपूर एंड संस' एक कॉमेडी रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान सौतेले भाइयों के किरदार में हैं और उनके दादा अमरजीत कपूर का किरदार ऋषि कपूर निभा रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट का नाम टिया सिंह है, जो अहम किरदार में दिखाई देंगी। शंकर एहसान लॉय ने म्यूजिक दिया है। शकुन बत्रा के डायरेक्शन व करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'कपूर एंड संस' 18 मार्च को रिलीज होगी।