Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Breaking: कंगना रनौत की ये बात सुनकर तिलमिला जाएंगे रितिक रोशन!

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Sat, 01 Oct 2016 10:28 PM (IST)

    कंगना इससे पहले भी रितिक पर इसी तरह इशारों-इशारों में ताने मार चुकी हैं। अब इंतजार रहेगा रितिक के जवाब नहले पर दहले का। ...और पढ़ें

    Hero Image

    मुंबई। रितिक रोशन के साथ कंगना रनौत का कोल्ड वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर कंगना ने रितिक को ताना मारा है और रितिक को 43 साल का बच्चा बोला है, जो छोटी-छोटी बातों में अपने पापा को ले आता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंगना और रितिक के बीच लंबे अर्से से लड़ाई चल रही है। कुछ दिन पहले कंगना-रितिक विवाद पर राकेश रोशन ने कहा था कि अगर रितिक सच्चाई उजागर कर दें, तो लोग हैरान रह जाएंगे। राकेश रोशन ने ये भी कहा, कि रितिक दूसरों से अलग है। अगर कोई उसके बारे में झूठ भी फैलाता है, तो वो शांत रहना पसंद करता है। अगर वो सच बोलने पर आए, तो लोग चौंक जाएंगे। इस बारे में पूछे जाने पर कंगना ने रितिक पर जोरदार ताना मारा। कंगना ने कहा- ''क्यों 43 साल के होकर भी लोग अपनी समस्या खुद दूर नहीं कर पाते। बच्चे की तरह पिता की मदद लेते हैं।''

    कंगना रनौत ने खोला राज, क्यों छोड़कर चले जाते हैं ब्वॉयफ्रेंड

    कंगना ने रितिक का नाम लिए बगैर उन्हें 43 साल का बच्चा बताया है। वैसे कंगना इससे पहले भी रितिक पर इसी तरह इशारों-इशारों में ताने मार चुकी हैं। अब इंतजार रहेगा रितिक के जवाब नहले पर दहले का।