विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जैकलीन फर्नांडिस को नहीं करना ये काम, क्‍योंकि...!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 19 May 2015 10:25 AM (IST)Updated: Tue, 19 May 2015 11:29 AM (IST)

जैकलीन फर्नांडिस की फिल्‍म 'रॉय' तो बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई, मगर उन पर फिल्‍माया गया एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म 'रॉय' तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई, मगर उन पर फिल्माया गया एक पंजाबी गाना 'चिटि्टया कलाइयां' काफी हिट साबित हुआ और यह अब भी हर जगह सुना जा सकता है। शायद इसी वजह से एक पंजाबी फिल्म निर्माता ने जैकलीन फर्नांडिस से संपर्क कर अपनी एक फरमाइश उनके सामने रख दी।

दिल के रिश्तों के इर्दगिर्द घूमती है 'दिल धड़कने दो' की कहानी

दरअसल, इस निर्माता को अपनी फिल्म में एक स्पेशल गाना चाहिए। उनका मानना है कि जैकलिन फर्नांडिस के परफॉर्मेंस से लोग आकर्षित हाेते हैं और यह बात उनकी फिल्म के लिए फायदेमंद साबित होगी, क्योंकि उनकी फिल्म में सारे नए कलाकार नजर आने वाले हैं।

दीपिका पादुकोण की सफलता से परिणीति चोपड़ा परेशान!

हालांकि जैकलिन फर्नांडिस ने इस गाने को करने से मना कर दिया। वजह यह रही कि निर्माता इस गाने को कनाडा में शूट करना चाहते हैं और उनके पास इसके लिए जरा भी फुर्सत नहीं है। अमनदीप खलेर इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं और सूत्रों का कहना है कि इस गाने के लिए जैकलिन फर्नांडिस को अच्छी खासी कीमत दी जा रही थी।

'अभिनेत्री शिखा जोशी की मौत के लिए उनकी रूममेट जिम्मेदार'

वह इन दिनों अपने देश श्रीलंका में बन रही एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म के लिए काम कर रही हैं। लंबे शेड्यूल के कारण उनके लिए कनाडा जाने के लिए समय निकाल पाना असंभव है। बताया जा रहा है कि जैकलिन फर्नांडिस की यह श्रीलंकाई फिल्म एक चर्चित हत्याकांड पर आधारित है, जो कुछ अरसे पहले श्रीलंका में हुआ था और अखबारों की सुर्खियां बना था।