विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल के रिश्‍तों के इर्दगिर्द घूमती है 'दिल धड़कने दो' की कहानी

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 19 May 2015 08:15 AM (IST)Updated: Tue, 19 May 2015 09:20 AM (IST)

कॉमेडी ड्रामा फिल्‍म 'दिल धड़कने दो' इन दिनों काफी चर्चा में है। इसे जोया अख्तर ने निर्देशित किया है। जोया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'दिल धड़कने दो' इन दिनों काफी चर्चा में है। इसे जोया अख्तर ने निर्देशित किया है। जोया की यह फिल्म लोगों को कई संदेश देती है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं। फिल्म की स्टार कास्ट में अनिल कपूर, शैफाली शाह, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और फरहान अख्तर शामिल हैं।

कहानी

फिल्म 'दिल धड़कने दो' कहानी है एक पंजाबी परिवार की जो एक क्रूज यात्रा पर है। फिल्म के एक ट्रेलर में कमल मेहरा (अनिल) और नीलम मेहरा (शेफाली) अपने बच्चों आयशा (प्रियंका) और कबीर (रणवीर) को लेकर काफी परेशान नज़र आते हैं। परिवार में सबके पास सब कुछ है लेकिन अपनी जिंदगी में कोई भी खुश नहीं है। आयशा अपनी शादी से खुश नहीं हैं तो कबीर अपनी शादी को लेकर सीरीयस नहीं हैं। ऐसे में इस क्रूज ट्रिप के दौरान सब करीब आते हैं। फिल्म यह संदेश देती है कि खुलकर जियो और अपने दिल को धड़कने दो। आमतौर पर लोग परेशानियों में उलझ कर जीना ही भूल जाते हैं। जोया की यह फिल्म नीरस जिंदगी व्यतीत कर रहे, लोगों को खुलकर जीने के लिए प्रेरित करेगी। हालांकि फिल्म की कहानी भाई और बहन के रिश्तों पर आधारित है।

फिल्म 5 जून को रिलीज होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट पर जोया अख्तर साल 2011 से काम कर रही हैं। फिल्म में पहलेे रितिक रोशन, करीना कपूर, रणबीर कपूर और कटरीना कैफ काम करने वाले थे। मगर डेट्स की समस्या के कारण यह संभव नहीं हो सका।

इसे भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर यह फिल्म पाकर खुद को मान रही हैं खुशकिस्मत

दीपिका पादुकोण की ये ख्वाहिश रह गई अधूरी