विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका पादुकोण की सफलता से परिणीति चोपड़ा परेशान!

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 19 May 2015 08:16 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 19 May 2015 10:27 AM (GMT+05:30)

बॉलीवुड हीरोइनों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ एक आम बात है। लेकिन परिणीति चोपड़ा इन दिनों परेशान हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड हीरोइनों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ एक आम बात है। लेकिन परिणीति चोपड़ा इन दिनों परेशान हैं। इसकी वजह है एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को फिल्म 'पीकू' के लिए मिल रही तारीफ। यह फिल्म किसी समय में परिणीति को ही ऑफर की गई थी।

शुजीत सरकार की फिल्म 'पीकू' की सफलता पर किसी को तकलीफ है तो वो नाम है एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का। कारण कि परिणीति ही इन दिनों अपने दोस्तों से बोलती नजर आ रही हैं कि जिस रोल को लेकर दीपिका पादुकोण को तारीफ मिल रही है वो रोल परिणीति को भी ऑफर हुआ था। मगर ना जाने कैसे उन्होंने यह अवसर छोड़ दिया।

अमिताभ की बात हुई साबित, 'पीकू' ने 'बॉम्बे वेल्वेट' को पछाड़ा!

सूत्र ने बताया, 'कई बॉलीवुड स्टार का सपना होता है कि वे मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर कर सके। और परिणीति इनसे अलग तो नहीं है। लेकिन परिणीति चाहकर भी ऐसा नहीं कर पाईं, क्योंकि वह एक बड़े बैनर के साथ किए गए कांट्रेक्ट से बंधी हुई थीं। परिणीति को उसी बैनर के प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना था।'

अब परिणीति इस बात से परेशान हैं कि वो आखिर क्यों इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाईं। हालांकि 'पीकू' के निर्माताओं ने दीपिका और परिणीति के अलावा और एक्ट्रेस से भी बातचीत की थी। सूत्र ने बताया, 'परिणीति चोपड़ा को यह फिल्म लेना थी। इससे उनका करियर नया मोड़ ले सकता था। अब वो परेशान हो रही हैं।'

दिल के रिश्तों के इर्दगिर्द घूमती है 'दिल धड़कने दो' की कहानी

बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा ने रणवीर सिंह के साथ आई फिल्म 'किल दिल' के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की है, जिसका उन्हें अब अफसोस हो रहा है।