'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' का ये गाना खोलेगा कैप्टन कूल के रोमांस के कई राज़
फिल्म में साक्षी का किरदार कियारा आडवाणी ने निभाया है, जो सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करती नजर आयेंगी।

मुंबई। क्रिकेट के मैदान में अपने बल्ले से दिल जीतने वाले धोनी जब मोहब्बत की पिच पर खेलने पहुंचे, तो पहली ही बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए थे, और दिल हारकर धोनी बन गए साक्षी के 'माही'।
साक्षी को सारा जमाना धोनी की बेटर हाफ के रूप में जानता है, लेकिन साक्षी धोनी की जिंदगी में कैसे आईं, और दोनों के प्यार का खेल कब शुरू हुआ, इसकी जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं है। 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' के नए गाने 'जब तक' में धोनी और साक्षी के बीच प्यार और रोमांस के कई राज़ खुलेंगे। धोनी की बायोपिक फिल्म का ये गाना पूरी तरह से साक्षी और धोनी की प्रेम कहानी को समर्पित किया गया है। फिल्म में साक्षी का किरदार कियारा आडवाणी ने निभाया है, जो सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करती नजर आयेंगी।
बंधुआ नहीं तो क्या है शाह रूख खान की फिल्म का टाइटल, जानें यहां
साक्षी और धोनी की फैमिली एक-दूसरे को जानती थीं, पर धोनी और साक्षी पहले नहीं मिले थे। इनकी मुलाकात 2007 बंगाल में हुई थी। बताते हैं कि साक्षी को देखते ही धोनी अपना दिल दे बैठे थे। एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी 30 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म को नीरज पांडेय ने डायरेक्ट किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।