Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कृष 3' में नजर आएगा दिलचस्प जीव..

    By Edited By:
    Updated: Thu, 12 Sep 2013 12:56 PM (IST)

    मुंबई। हम फिल्मों में मानवों को देखते हैं। वे ही अलग-अलग किरदार बन कर आते हैं। कुछ फिल्मों में जानवर भी होते हैं। मानव और जानवर से अलग कोई जीव देखा है कभी? राकेश रोशन 'कृष 3' में मानवरों को लेकर आ रहे हैं। मानवर यानी म्यूटैंट। सुपरहीरो फिल्मों में म्यूटैंट दिखते

    मुंबई। हम फिल्मों में मानवों को देखते हैं। वे ही अलग-अलग किरदार बन कर आते हैं। कुछ फिल्मों में जानवर भी होते हैं। मानव और जानवर से अलग कोई जीव देखा है कभी? राकेश रोशन 'कृष 3' में मानवरों को लेकर आ रहे हैं। मानवर यानी म्यूटैंट। सुपरहीरो फिल्मों में म्यूटैंट दिखते रहे हैं। 'कृष 3' में भी म्यूटैंट हैं। राकेश रोशन ने उन्हें हिंदी नाम दिया है। काफी सोच-विचार के बाद सभी लेखकों की सहमति से म्यूटैंट के लिए मानवर शब्द उपयुक्त माना गया। मानव और जानवर के योग से बना मानवर।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें:दीपावली पर रिलीज होगी कृष-3

    'कृष 3' में कृष की लड़ाई मनुष्यों से नहीं होती। इस बार वह मानवरों से लड़ रहा है। इस फिल्म का खलनायक काल अलग-अलग किस्म के मानवर बनाता है। फिल्म देखने पर मालूम होगा कि कृष से लड़ने के लिए वह मानवरों को क्यों भेजता है? हर एक्शन सीन में रितिक का मुकाबला एक नए मानवर से होता है। हर मानवर की अपनी खूबी है। कोई मानवर जीभ से लड़ता है। कोई भारी से भारी सामान उठा सकता है, तो कोई अदृश्य रहता है। काल के साथ रहने वाली काया रूप बदलने में माहिर है। वह अपना रंग भी बदल लेती है। वास्तव में वह गिरगिट से बनी मानवर है।

    पढ़ें:रितिक पर टिका है कई फिल्मों का भविष्यइस फिल्म के लिए हर मानवर के लुक और कास्ट्यूम पर अलग से काम किया गया है। विदेशी विशेषज्ञों से भी मदद ली गई है। काल, काया और अन्य मानवरों को असली रूप देने में काफी समय लगा। एक मानवर गैंडा से बना है। लड़ते समय उसका सींग निकल आता है। एक बिच्छू से बनी है, तो उसकी चोटी बहुत ताकतवर है। एक मेढक से बना है। वह अपनी जीभ से लड़ता है। राकेश रोशन ने मानवरों की भूमिका में नए कलाकारों को लिया है। इतने सारे मानवरों को एक फिल्म में देखना रोचक होगा।

    अजय ब्रहा्रात्मज

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर