विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक पर टिका है कई फिल्मों का भविष्य

By Edited By:
Published: Thu, 11 Jul 2013 02:50 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2013 02:52 PM (IST)

मुंबई। फिल्मी दुनिया में रितिक के नाम को उन अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल किया जाता है जो साल भर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्मी दुनिया में रितिक के नाम को उन अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल किया जाता है जो साल भर में कम फिल्में करते हैं लेकिन वहीं फिल्में सुपरहिट हो जाती हैं। रितिक की 'कृष 3, बैंग बैंग और शुद्धि' जैसी बड़ी बजट की फिल्में इसी साल रिलीज होने वाली थीं,लेकिन रितिक की ब्रेन सर्जरी ने फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि रितिक ने अपने फैंस को अपने स्वस्थ होने के संदेश भी दिए हैं पर इसके बाद भी डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम एक महीने के बेड रेस्ट की सलाह दी है। ऐसे में ये कहना जरा मुश्किल है कि रितिक काम पर कब लौट पाएंगे।

बॉलीवुड के गुप्तचरों का कहना है कि रितिक रोशन पर उनको लेकर फिल्म बना रहे निर्माताओं को पूरा विश्वास है कि वो जल्द ही अपने पुराने फॉर्म में लौट आएंगे। इसलिए निर्माताओं ने रिलीज डेट टालने से इंकार कर दिया है। रितिक रोशन के साथ-साथ उनके पिता राकेश रोशन को भी पूरा विश्वास है कि वो जल्द ही अपनी तीनों फिल्मों को फिर से संभाल लेंगे। रितिक की फिल्मों की रिलीज डेट कुछ इस तरह है कि पहली फिल्म कृष 3 साल 2013 की दिवाली पर, दूसरी फिल्म बैंग बैंग, अगले साल 2014 की 1 मई को और तीसरी फिल्म शुद्धि 2014 की दिवाली के आसपास बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होनी है।

सलमान खान तथा और भी मशहूर अभिनेताओं की सर्जरी के समय बॉलीवुड फैंस यह देख चुके हैं कि किस तरह से अभिनेताओं को सर्जरी से उभरने में समय लग जाता है और फिल्मों की रिलीज डेट से लेकर तमाम शेड्यूल में भी परिवर्तन हो जाता है।

रितिक रोशन की बड़े बजट की फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग के लिए उन्हें यूरोप जाना था पर फिलहाल तो यह कहना मुश्किल है कि वो यूरोप जाने के प्रोग्राम को रद्द नहीं करेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।