विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड सितारों को एक साथ मारना चाहता था इंडियन मुजाहिद्दीन

By Edited By:
Published: Fri, 25 Apr 2014 09:57 AM (IST)Updated: Fri, 25 Apr 2014 10:52 AM (IST)

आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के सरगना यासिन भटकल की पिछले साल हुई गिरफ्तारी के बाद से कथित तौर पर इस संगठन को चला रहे तहसीन अख्तर उर्फ मोनू ने पूछताछ में एक सनसनीखेज खुलासा किया है। अख्तर ने बताया कि आईएम ने बॉलीवुड के सितारों पर एक फिदायीन हमला करके उन्हें एक साथ मार डालने का प्लान बनाया था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के सरगना यासिन भटकल की पिछले साल हुई गिरफ्तारी के बाद से कथित तौर पर इस संगठन को चला रहे तहसीन अख्तर उर्फ मोनू ने पूछताछ में एक सनसनीखेज खुलासा किया है। अख्तर ने बताया कि आईएम ने बॉलीवुड के सितारों पर एक फिदायीन हमला करके उन्हें एक साथ मार डालने का प्लान बनाया था। आतंकवादी संगठन ने यह योजना 2011 में बनाई थी।

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, तहसीन का कहना है कि बॉलीवुड सितारे नग्नता और दूसरी चीजें दिखाकर युवाओं को भ्रष्ट कर रहे हैं इसी वजह से उन्होंने इस हमले की योजना बनाई थी। वो एक ही झटके में बॉलीवुड के बहुत सारे सितारों को निपटाकर फिल्म इंडस्ट्री को हिलाना चाहते थे। इसलिए इनकी योजना ऐसी जगह हमला करने की थी, जहां बहुत सारे सितारे एक साथ मौजूद हों।

बॉलीवुड के सितारों को अंडरव‌र्ल्ड से फिरौती के लिए जान से मारने की धमकियां कई बार मिलती रही हैं, लेकिन तहसीन अख्तर के इस खुलासे ने जाहिर तौर पर जांच एजेंसियों को भी सकते में डाल दिया है। तहसीन को इस साल 24 मार्च को भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था।

पढ़ें: जोधा-अकबर की जोधा ने निर्देशक पर लगाया यौन शोषण का आरोप

पढ़ें: जल्द दुल्हन बनेगी सलमान की बहन अर्पिता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।