विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जोधा बनीं परिधि ने लगाया निर्देशक पर यौन शोषण का आरोप

By Edited By:
Published: Thu, 24 Apr 2014 02:38 PM (IST)Updated: Thu, 24 Apr 2014 04:53 PM (IST)

टीवी सीरियल 'जोधा-अकबर' से विवादों का गहरा नाता है। जब से सीरियल शुरू हुआ है, कोई न कोई विवाद शो से जुड़ा रहा है। सूत्रों के मुताबिक जोधा का रोल कर रहीं परिधि शर्मा ने सीरियल के निर्देशक संतराम वर्मा पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी सीरियल 'जोधा-अकबर' से विवादों का गहरा नाता है। जब से सीरियल शुरू हुआ है, कोई न कोई विवाद शो से जुड़ा रहा है। सूत्रों के मुताबिक जोधा का रोल कर रहीं परिधि शर्मा ने सीरियल के निर्देशक संतराम वर्मा पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

जोधा निर्देशक पर इस तरह के आरोप लगाने वाली पहली अभिनेत्री नहीं हैं। इससे पहले जोधा अकबर की एक और अभिनेत्री अंकिता दुबे ने इसी वजह से शो छोड़ा था और अब जोधा ने भी शो छोड़ने की धमकी दी है। हालांकि वर्मा ने इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि, उन्हें जबरदस्ती बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने खुद को बिल्कुल बेकसूर बताया है। हालांकि परिधि ने मीडिया से इस बारे में कोई बात नहीं की है।

वर्मा के चरित्र को लेकर चर्चा है कि शो में कई ऐसे लोग हैं जो उनके दु‌र्व्यवहार से परेशान होकर शो छोड़कर जा चुके हैं। एकता कपूर को इस बारे में बताया गया है, लेकिन उन्होंने अब तक इस बारे में कोई भी कदम नहीं उठाया है।

पढ़ें : छोटे पर्दे की जोधा बड़े पर्दे की जोधा पर पड़ी भारी

पढ़ें : जोधा अकबर की जोधा छोड़ सकती हैं सीरियल?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।