यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जानिए, 'जोधा अकबर' से क्यों अलग हो रहीं हैं जोधा?
मशहूर टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' की जोधा उर्फ परिधि शर्मा ये सीरियल छोड़ रहीं हैं। उन्होंने अपने कागज भी जमा कर दिए हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि परिधि ऐसा क्यों कर रहीं हैं? भले ही उन्होंने शो छोड़ने के कई कारण बताए हैं, लेकिन सबसे बड़ा कारण सेट पर हुई उनके साथ बदसलूकी है।

मुंबई। मशहूर टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' की जोधा उर्फ परिधि शर्मा ये सीरियल छोड़ रहीं हैं। उन्होंने अपने कागज भी जमा कर दिए हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि परिधि ऐसा क्यों कर रहीं हैं? भले ही उन्होंने शो छोड़ने के कई कारण बताए हैं, लेकिन सबसे बड़ा कारण सेट पर हुई उनके साथ बदसलूकी है।
एक अंग्रेजी वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार जोधा ने कई कारणों की वजह से ये शो छोड़ने का फैसला लिया है। लेकिन सभी कारणों में से सबसे महत्वपूर्ण है उनके साथ सेट पर हुई बदसलूकी। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ छेड़खानी हुई है, जिसके बाद ही उन्होंने ऐसा फैसला लिया है।
सूत्र बताते हैं कि जोधा काफी समय से ही इस तरह की बदसलूकी देखते आ रहीं हैं, लेकिन अब अंत हो गया था। जबकि, शो की टीवी रेटिंग दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है।