यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संकट में 'जोधा-अकबर', सीरियल बंद करने की मांग
जी टीवी पर चल रहे सीरियल जोधा अकबर विवादों के घेरे में है। अब राज्य सभा में भी इस सीरियल पर बहस होने लगी है। मुगल बादशाह अकबर पर बनाए गए सीरियल जोधा-अकबर का प्रसारण रोकने की मांग करते हुए इस मुद्दे को राज्य सभा में उठाया। बीजेपी सांसद नजमा हेपतुल्ला ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सीरियल जोधा-अकबर में मु

नई दिल्ली। जी टीवी पर चल रहे सीरियल जोधा अकबर विवादों के घेरे में है। अब राज्य सभा में भी इस सीरियल पर बहस होने लगी है। मुगल बादशाह अकबर पर बनाए गए सीरियल जोधा-अकबर का प्रसारण रोकने की मांग करते हुए इस मुद्दे को राज्य सभा में उठाया। बीजेपी सांसद नजमा हेपतुल्ला ने यह मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि सीरियल जोधा-अकबर में मुगल सम्राट अकबर की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। सीरियल में दिखाया गया है कि अकबर ने आमेर किले से जोधा को जबरन अपने महल में लाने के बाद उसे शादी के लिए मजबूर किया। नजमा ने इस सीरियल पर तुरंत बैन लगाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को इससे अच्छा संदेश नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करना गलत है। नजमा की मांग को कई और सांसदों ने भी सही ठहराया। संसदीय मामलों के राज्य मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि वह सांसदों की बातों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक पहुंचाएंगे और इस बाबत सही कदम उठाने के लिए अनुरोध करेंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर