विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान की बहन अर्पिता जल्द बनेंगी दुल्हन!

By Edited By:
Published: Fri, 25 Apr 2014 08:25 AM (IST)Updated: Fri, 25 Apr 2014 11:00 AM (IST)

अभिनेता सलमान खान की शादी का इंतजार तो पता नहीं कब खत्म होगा, लेकिन खान परिवार में शादी की शहनाई जल्द ही सुनने को मिल सकती है। खबर है कि सलमान तो नहीं, लेकिन उनकी बहन अर्पिता खान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेता सलमान खान की शादी का इंतजार तो पता नहीं कब खत्म होगा, लेकिन खान परिवार में शादी की शहनाई जल्द ही सुनने को मिल सकती है। खबर है कि सलमान तो नहीं, लेकिन उनकी बहन अर्पिता खान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

अर्पिता दिल्ली के आयुष शर्मा के साथ लंबे समय से रिश्ते में हैं। दोनों के परिवारों को इसकी जानकारी है। वे उनके फैसले से काफी खुश हैं। आयुष एक उभरते हुए अभिनेता हैं। खान परिवार के साथ उनके काफी अच्छे संबंध हैं। लगता है कि दोनों के रिश्ते को बस सलमान की मंजूरी मिलनी बाकी है। अगर सब कुछ ठीक रहता है तो बॉलीवुड जल्द ही अर्पिता की शादी का गवाह बनेगा।

गौरतलब है कि आयुष से पहले अर्पिता अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में थी। लेकिन कुछ कारणों की वजह से दोनों अलग हो गए।

पढ़ें : अर्पिता पर चढ़ा इश्क का बुखार

पढ़ें : चाहकर भी वोट नहीं दे पाए ये सितारे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।