विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाहकर भी वोट नहीं डाल सकते ये सितारे

By Edited By:
Published: Thu, 24 Apr 2014 09:33 AM (IST)Updated: Thu, 24 Apr 2014 09:55 AM (IST)

आम जनता की तरह बॉलीवुड सितारे भी अपना मताधिकार प्रयोग करने से पीछे नहीं हटना चाहते। आज 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की जिन 117 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें मुंबई की छह सीटें भी शामिल हैं। कुछ सितारों ने वोट देने के लिए अपना शेड्यूल बदला, तो कुछ ऐसे सितारे हैं, जो चाहकर भी अपना वोट नहीं डाल पाएंगे। इनका नाम

News Article Hero Image

मुंबई [सोनाली जोशी पिटाले, गौरव दुबे]। आम जनता की तरह बॉलीवुड सितारे भी अपना मताधिकार प्रयोग करने से पीछे नहीं हटना चाहते। आज 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की जिन 117 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें मुंबई की छह सीटें भी शामिल हैं। कुछ सितारों ने वोट देने के लिए अपना शेड्यूल बदला, तो कुछ ऐसे सितारे हैं, जो चाहकर भी अपना वोट नहीं डाल पाएंगे। इनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है।

निर्माता मधुर भंडारकर हर चुनाव में अपने क्षेत्र से वोट डालते आए हैं। इस बार इनका नाम लिस्ट में नहीं हैं। बतौर मधुर, 'पता नहीं कैसे मेरा नाम इस बार लिस्ट से गायब है। मैं हर साल वोट देता हूं और इस बार भी देना चाहता हूं।'

अरबाज खान और सोहेल खान का नाम भी नहीं है। वहीं, सलमान खान का नाम लिस्ट में है। फिर भी अरबाज ने उम्मीद नहीं छोड़ी और हमसे बातचीत में कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि मेरा नाम वोटर लिस्ट में होगा। मैं अपने पिता के साथ मतदान केंद्र पर जाऊंगा।

अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने ट्वीट किया है कि उनकी मां का नाम लिस्ट में था, लेकिन उनका नहीं। ईशा वोट डालने के लिए दिल्ली आ गई थीं। लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनका नाम ही लिस्ट में नहीं है तो वे चौंक गईं। यही नहीं उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग ने उनका वोटर कार्ड तक नहीं बनाया।

इन सितारों ने वोट डालने के लिए बदल अपना शेड्यूल

कंगना रनौत ने साबित कर दिया कि उनके लिए अपनी फिल्म से पहले मतदान है। वे अपनी फिल्म रिवॉल्वर रानी के प्रचार के लिए अहमदाबाद और जयपुर जाने वाली थीं, लेकिन अब उन्होंने ब्रेक ले लिया है। आज वे अपना वोट डालने के बाद ही कहीं जाने का प्लान करेंगी।

सुनील शेंट्टी ने भी अपनी फिल्म कोयलांचल के प्रमोश्नल इवेंट के लिए बाहर जाने वाले थे, लेकिन उन्होंने भी इस दौरे को रद्द कर दिया है।

फरहान अख्तर भी आइफा अवॉ‌र्ड्स के लिए फ्लोरिडा रवाना होने वाले थे, लेकिन वोट के लिए रुक गए। जबकि बहुत सारे सितारों ने वोट डालने से ज्यादा तरजीह आइफा अवॉ‌र्ड्स को दी और पहले ही अमेरिका के लिए रवाना हो गए। फरहान ने अपना वोट डाल दिया और आज शाम की फ्लाइट से वे अमेरिका रवाना हो जाएंगे।

-सुभाष घई की फिल्म कांची कल रिलीज हो रही है। ऐसे में आज का दिन प्रचार के लिए जरूरी है। लेकिन उन्होंने सारे इवेंट कैंसल कर दिए हैं।

-गायक सुखविंदर सिंह भी कांची फिल्म का हिस्सा हैं। उन्होंनग बताया कि कांची की पूरी टीम को आज कोई भी काम ना करने की हिदायत दी गई है। आज सबको अपने हक का प्रयोग करना है।

-नेहा धूपिया भी अपना मतदान दे रही हैं। फिल्म इक्कतीस तोपों की सलामी की पूरी टीम ने शूटिंग देर से शुरू करने का मन बनाया है। सबने तय किया है कि चुनाव का दिन खास है और इस दिन सभी अपना वोट देंगे। उसके बाद ही कोई काम होगा।

पढ़ें : इन्होंने डिजाइन किया रानी का लहंगा

पढ़ें : सितारों ने डाला वोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।