विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने डाला वोट, मतदान की अपील की

By Edited By:
Published: Thu, 24 Apr 2014 08:55 AM (IST)Updated: Thu, 24 Apr 2014 09:12 AM (IST)

लोकसभा चुनावों के दूसरे सबसे बड़े चरण के तहत 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 117 सीटों पर गुरुवार सुबह मतदान शुरू हो गया। मुंबई में आम जनता के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घर

News Article Hero Image

मुंबई। लोकसभा चुनावों के दूसरे सबसे बड़े चरण के तहत 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 117 सीटों पर गुरुवार सुबह मतदान शुरू हो गया। मुंबई में आम जनता के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घर से निकल रहे हैं। इन राज्यों में मुंबई चुनाव के लिए विशेष केंद्र है। इस शहर की छह सीटों पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने वोट दिया और लोगों से वोट डालने की अपील की।

-विद्या बालन ने वोट डाला। इन्होंने कहा कि अगर हम किसी पर ऊंगली उठाने जा रहे हैं तो पहले अपने हाथों में वोट का अधिकार प्रयोग करने का निशान होना चाहिए।

-सोनम कपूर ने वोट डाला। कड़ी सुरक्षा के बीच सोनम ने दक्षिण मुंबई से वोट डाला।

-सनी देओल ने भी वोट डाला और लोगों से वोट डालने की गुजारिश की।

-फरहान अख्तर ने भी वोट डाला और कहा कि 'ये हमारा अधिकार है और हमें इसका इस्तेमाल करना चाहिए।'

-रेखा ने भी वोट डाला।

-टीवी स्टार शोभा खोटे ने भी अपना वोट डाला।

-राहुल महाजन और अनिल अंबानी ने भी वोट डाला।

इधर, सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर के जरिए जनता से वोट देने की अपील की।

पढ़ें : 11 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 117 सीटों पर मतदान जारी

पढ़ें : बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की खबरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।