विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो रानी मुखर्जी ने शादी में इनका डिजाइन किया लहंगा पहना था

By Edited By:
Published: Thu, 24 Apr 2014 07:59 AM (IST)Updated: Thu, 24 Apr 2014 08:43 AM (IST)

भले ही रानी मुखर्जी ने जल्दबाजी में सात फेरे लिए हैं, लेकिन इस खास दिन को यादगार बनाने में उन्होंने कोई कसर नहीं रखी। जी हां हर दुल्हन की तरह वे भी इस खास दिन कुछ ज्यादा ही खूबसूरत दिखना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने अपने फेवरेट फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना।

News Article Hero Image

मुंबई। भले ही रानी मुखर्जी ने जल्दबाजी में सात फेरे लिए हैं, लेकिन इस खास दिन को यादगार बनाने में उन्होंने कोई कसर नहीं रखी। जी हां हर दुल्हन की तरह वे भी इस खास दिन कुछ ज्यादा ही खूबसूरत दिखना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने अपने फेवरेट फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना।

फैशन स्टाइलिस्ट सुजाता असोमूल ने ट्विटर अकाउंट पर इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा कि 'रानी सब्यसाची के कपड़ों में।' इससे साफ पता चलता है कि रानी सब्यसाची के डिजाइन किए हुए लहंगे में बहुत ही खूबसूरत लग रहीं होंगी। यही नहीं चर्चा है कि सब्यसाची ने आदित्य के कपड़े भी तैयार किए हैं। बताया जाता है कि सब्यसाची ने शादी के हर फंक्शन के लिए रानी के कॉसच्यूम तैयार किए हैं।

सब्यसाची ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि रानी और आदित्य उनके लिए खास हैं। वे पहले से ही उनके दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि, 'मैं इस शादी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं, क्योंकि ये उनका निजी मामला है। लेकिन इतना जरूर कहना है कि मैंने ही दोनों के कपड़े डिजाइन किए हैं।'

पढ़ें : इनकी इच्छा पूरी करने के लिए रानी ने लिया ये फैसला

पढ़ें : रानी को मिली बॉलीवुड की बधाईयां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।