विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाप के किरदार तक सीमित नहीं रहना चाहता: ऋषि कपूर

By Edited By:
Published: Sat, 18 May 2013 11:57 AM (IST)Updated: Sat, 18 May 2013 11:59 AM (IST)

नई दिल्ली। अभिनेता ऋषि कपूर आज भी हर तरह के किरदार को निभाने में अव्वल हैं लेकिन वे सिर्फ पिता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अभिनेता ऋषि कपूर आज भी हर तरह के किरदार को निभाने में अव्वल हैं लेकिन वे सिर्फ पिता के चरित्र में ही बंध कर नहीं रहना चाहते हैं। ये बात खुद ऋषि कपूर ने कही है। उन्होंने कहा कि 'अग्निपथ' में भले ही उन्होंने रऊफ लाला का रोल प्ले कर लोगों का दिल जीत लिया लेकिन आने वाले समय में वे हर तरह के चरित्र निभाना चाहते हैं।

ऋषि कपूर ने कहा, मैं हर तरह के किरदार निभाना चाहता हूं। सिर्फ पिता की भूमिका में खुद को बांधना नहीं चाहता हूं। उन्होंने अपने दौर में 'बॉबी', 'प्रेम रोग' और 'खेल खेल में' जैसी हिट फिल्में दी हैं, लेकिन अब 'फना','नमस्ते लंदन' में पिता का रोल निभाने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे वे पिता के रोल में ही बस फिट बैठेंगे। लेकिन वे इससे बाहर निकलकर नए तरह के रोल निभाना चाहते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।