भूखी-प्यासी ऐश्वर्या की आस्था से अभिषेक का कोई नहीं वास्ता!
करवा चौथ मनाने में बॉलीवुड पत्नियां भी पीछे नहीं रहतीं। बच्चन फैमिली में भी इसे पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। बहू ऐश्वर्या भी अपने पति अभिषेक बच्चन की लंबी उम्र के लिए दिन भर फास्ट रखती हैं। मगर क्या आपको पता है कि अभिषेक बच्चन करवा चौथ में बिल्कुल
मुंबई। करवा चौथ मनाने में बॉलीवुड पत्नियां भी पीछे नहीं रहतीं। बच्चन फैमिली में भी इसे पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। बहू ऐश्वर्या भी अपने पति अभिषेक बच्चन की लंबी उम्र के लिए दिन भर फास्ट रखती हैं। मगर क्या आपको पता है कि अभिषेक बच्चन करवा चौथ में बिल्कुल भी यकीन नहीं रखते।
जानिए, किन-किन सेलेब्रिटी पत्नियों का है ये पहला करवा चौथ
जी हां, उन्होंने खुद यह बात कही है। मगर वो ऐश्वर्या के दिन भर फास्ट रखने के फैसले का सम्मान करते हैं और इसीलिए इस करवा चौथ पर भी ऐश्वर्या के साथ होने के लिए वो ब्रिटेन की उड़ान भर चुके हैं। अभिषेक यहां 17वें जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में मौजूद थे। तभी उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की।
करवा चौथ पर आपको और भी करीब ले आएंगे ये रोमांटिक गाने, जरूर देंखे
उन्होंने कहा कि वो यहां कोई भी फिल्म नहीं देख पाएंगे, क्योंकि वो करवा चाैथ के लिए ब्रिटेन जा रहे हैं। अभिषेक ने कहा, 'मैं इसमें यकीन नहीं करता, मगर मेरी पत्नी मेरे स्वास्थ्य के लिए कुछ कर रही है तो उसके साथ होना मेरी जिम्मेदारी है। इसी वजह से मैं जा रहा हूं।' आपको बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को आठ साल हो गए हैं और अब तो उनकी एक प्यारी सी बेटी आराध्या भी है।