बिजनेसमैन ने अपनी शादी में रितिक और प्रियंका चोपड़ा को नचाया
बुधवार रात उदयपुर में हुई एक शादी में अभिनेता रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ शिरकत करने पहुंचे, बल्कि दोनों ने वहां जमकर ठुमके भी लगाए। इन दोनों के साथ वहां आलिया भट्ट, मलायका अरोड़ा समेत कई दूसरे सितारों ने भी परफॉर्म किया।
मुंबई। बुधवार रात उदयपुर में हुई एक शादी में अभिनेता रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ शिरकत करने पहुंचे, बल्कि दोनों ने वहां जमकर ठुमके भी लगाए। इन दोनों के साथ वहां आलिया भट्ट, मलायका अरोड़ा समेत कई दूसरे सितारों ने भी परफॉर्म किया।
पढ़ें : रितिक बैक टू फॉर्म, बैंग बैंग में करेंगे एक्शन
शादियों का मौसम जोरों पर है। उदयपुर में भी हाल ही में एक शाही शादी ने अंजाम लिया। लखनऊ के व्यापारी गौरव शर्मा और उनकी गर्लफ्रेंड हिना की शादी धूमधाम से हुई। शहर के सिटी पैलेस में हुई इस शादी में जाने-माने सेलेब्रिटीज शामिल हुई।
इस समारोह में परफॉर्म करने वालों में प्रियंका चोपड़ा, रितिक रोशन, संगीतकार विशाल-शेखर, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, आलिया भट्ट और मलायका अरोड़ा खान जैसी हस्तियां शामिल हुईं।
बताया जाता है कि सितारों ने पांडे जी सीटी, राधा ऑन द डांस फ्लोर, तेरी दीवानी, बदतमीज दिल, साड्डा दिल जैसे गानों पर जमकर डांस किया।
(नई दुनिया)
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।