Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवादों में फंसी सनी लियोन नहीं करेंगी आइफा अवॉर्ड्स में शिरकत

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Fri, 05 Jun 2015 03:07 PM (IST)

    आज से आइफा का शानदार आगाज हो रहा है। इसमें ग्‍लैमर का तड़का लगाने के लिए सभी बॉलीवुड सितारे मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में मौजूद होंगे, मगर अफसोस सनी लियोन इसे मिस कर देंगी। उन्‍होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और आइफा में शामिल नहीं होने पर अफसोस

    मुंबई। आज से आइफा का शानदार आगाज हो रहा है। इसमें ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए सभी बॉलीवुड सितारे मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में मौजूद होंगे, मगर अफसोस सनी लियोन इसे मिस कर देंगी। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और आइफा में शामिल नहीं होने पर अफसोस भी जताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म रिव्यू: दिल धड़कने दो (3.5 स्टार)

    दरअसल, सनी लियोन इस दौरान 'एमटीवी स्पिल्ट्सविला' की शूटिंग में बिजी रहेंगी। वह इस रियलिटी शो को होस्ट करने वाली हैं। ये रहा उनका ट्वीट।

    इस साल आइफा में बॉलीवुड की युवा पीढ़ी धमाल करने की तैयारी में है। जहां एक ओर सोनाक्षी सिन्हा, श्रद्धा कपूर और परिणिति चोपड़ा अपनी परफॉर्मेस से जलवा बिखेरेंगी, वहीं रणवीर सिंह और अजरुन कपूर कार्यक्रम का संचालन करते दिखाई देंगे।

    श्रुति हासन को गिफ्ट में किसने दे दी इतनी महंगी कार?