विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍या कट्रीना की बहन ने छोड़ दिया है अपने बॉलीवुड डेब्‍यू का सपना?

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 26 Oct 2015 12:30 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2015 01:18 PM (IST)

बॉलीवुड स्‍टार्स की फैमिली से कोई ना कोई मेंबर भी डेब्‍यू करता ही रहता है। कट्रीना कैफ की बहन इजाबेल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स की फैमिली से कोई ना कोई मेंबर भी डेब्यू करता ही रहता है। कट्रीना कैफ की बहन इजाबेल को लेकर भी पिछले काफी समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है। मगर लगता है उन्होंने अब तक बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कुछ तय नहीं किया है या फिर उन्होंने अपना मूड ही बदल लिया है।

शाहरुख ने लिया फैसला, अब शायद ही पोस्ट करें अबराम की तस्वीरें

जैसा कि आपको पता है कट्रीना, सलमान खान के कितने करीब रही हैं। उनका बॉलीवुड करियर बनाने में भी उनका बहुत बड़ा हाथ रहा है। सलमान उनकी बहन इजाबेल को भी काफी अच्छे से जानते हैं। वैसे आपको बता दें कि इजाबेल इंटरनेशनल लेवल पर एक्टिंग डेब्यू कर चुकी हैं। मगर बॉलीवुड डेब्यू को लेकर उनके बारे में जो सुगबुगाहट चल रही है, उस बारे में अब तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं।

'ढिसूम' में कैमियो करने जा रही हैं नरगिस फाखरी!

सलमान, इजाबेल की फिल्म 'डॉ. कैबी' की स्क्रीनिंग के लिए टोरंटो भी गए थे। यह सलमान की प्रोडक्शन की ही पहली इंटरनेशनल फिल्म थी। इजाबेल कुछ समय तक अपनी बहन कट्रीना के साथ कई फिल्म इंवेट्स में भी नजर आई थीं, जिसकी वजह से उनके बॉलीवुड डेब्यू की चर्चाएं भी तेज हो गई थीं। मगर अब तक कुछ नहीं होने पर ये सवाल उठना तो लाजिमी है कि कहीं उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू करने का अपना सपना छोड़ तो नहीं दिया है।