विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ढिशूम' में कैमियो करने जा रही हैं नरगिस फाखरी!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 26 Oct 2015 11:29 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2015 11:55 AM (IST)

एक्ट्रेस नरगिस फाखरी आखिरी बार 2014 में आई फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में नजर आईं थी। सुनने में आ रहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस नरगिस फाखरी आखिरी बार 2014 में आई फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में नजर आईं थी। सुनने में आ रहा है कि वो जॉन अब्राहम की एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'ढिशूम' में भी दिखेंगी।

'बाहुबली 3' भी है आने वाली, कुछ इस अंदाज में फिल्म बनाएंगे राजमौली

रोहित धवन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके छोटे भाई वरुण धवन और जैकलिन फर्नांडीस भी लीड रोल्स में हैं। हालांकि खबर है कि नरगिस इस फिल्म में सिर्फ एक कैमियो रोल करेंगी।

सूत्रों ने बताया, 'नरगिस फिल्म में कैमियो कर रही हैं। वो एक गेस्ट अपीयरेंस में हैं। जॉन की चोट को ध्यान में रखते हुए डेट्स तय की जाएंगी जिसके बाद वो शूट करेंगी।'

नरगिस 2013 में आई फिल्म 'मद्रास कैफे' में जॉन अब्राहम के ऑपोजिट थी जबकि फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में वो वरुण धवन के साथ रोमांस कर चुकी हैं।

खबरें तो ये भी हैं अक्षय कुमार भी इस फिल्म में कैमियो करने जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में उनके प्रवक्ता से बात नहीं हो सकी है।

रोहित की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म 'देसी बॉयज' में भी अक्षय और जॉन लीड रोल्स में थे।

सालगिरह पर शाहरुख ने गौरी से कहा, मुझे माफ करने के लिए शुक्रिया