विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख ने लिया फैसला, अब शायद ही पोस्‍ट करें अबराम की तस्‍वीरें

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 26 Oct 2015 11:48 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2015 12:01 PM (IST)

शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और वो अक्‍सर अपने छोटे बेटे अबराम की प्‍यारी तस्‍वीरें भी पोस्‍ट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और वो अक्सर अपने छोटे बेटे अबराम की प्यारी तस्वीरें भी पोस्ट करते हैं। मगर अब आगे से ऐसा नहीं होने वाला है। उन्होंने साफ कह दिया है कि वो अब अबराम की फोटो सोशल मीडिया पर नहीं डालेंगे या फिर पोस्ट भी करेंगे तो यदा-कदा ही।

सालगिरह पर शाहरुख ने गौरी से कहा, मुझे माफ करने के लिए शुक्रिया

शाहरुख खान के फैंस उनके इस फैसले से उदास हो सकते हैं। मगर उन्होंने तय किया है कि उन्हें अबराम की तस्वीरें पोस्ट करने को लेकर खुद पर लगाम लगाना होगी। शाहरुख का कहना है, 'मैं जानता हूं कि लोगों को भी अबराम की तस्वीरें देखना अच्छा लगता है, लेकिन मुझे अब इस पर लगाम लगाना है। अब मैं शायद ही उनकी कोई फोटो पोस्ट करूं। दरअसल, गौरी (शाहरुख की पत्नी) नहीं चाहतीं कि मैं ऐसा करूं।'

असली पुलिसकर्मियों ने की 'मैं और चार्ल्स' की शूटिंग

दरअसल, शाहरुख के मुताबिक, 'हाल ही में उन्हें इसके कारण कुछ दिक्कतों का समाना करना पड़ गया था, जब अबराम को लोगों ने पहचान लिया। यह पहचान अब उनकी आजादी में आड़े आने लगी है, इसलिए मैं अपनी आदत बदलने की कोशिश करूंगा और शायद अबराम की फोटो बेहद बिरले मौकों पर ही शेयर करूंगा।' आपको बता दें कि शाहरुख अपने बच्चों में सबसे ज्यादा तस्वीरें अबराम की ही पोस्ट करते हैं। यह स्वाभाविक भी है, क्योंकि अबराम अभी बेहद छोटे हैं और वो उनके साथ खासा वक्त बिताते हैं।