Move to Jagran APP

Box Office: गोलमाल अगेन ने पहले दिन रचा इतिहास, कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

गोलमाल के लिए दिवाली के मौके के साथ कमाई के लिए तगड़ा वीकेंड मिला है और माना जा रहा है कि पहले तीन दिन में है फिल्म 100 करोड़ के करीब पहुंच सकती है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sat, 21 Oct 2017 01:43 PM (IST)Updated: Sun, 22 Oct 2017 11:47 PM (IST)
Box Office: गोलमाल अगेन ने पहले दिन रचा इतिहास, कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान
Box Office: गोलमाल अगेन ने पहले दिन रचा इतिहास, कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

मुंबई। रोहित शेट्टी की हिट फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी यानि गोलमाल अगेन ने कमाई के सारे अनुमानों को ध्वस्त करते हुए बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बम्पर कलेक्शन किया है। गोलमाल अगेन ने पहले दिन ही कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

loksabha election banner

गोपाल , माधव , लकी और लक्ष्मण के किरदार पिछले 11 साल से दर्शकों के मनोरंजन के लिए गोलमाल करते रहते हैं। ये चौथी बार था जब रोहित शेट्टी ने गोलमाल अगेन के जरिये एक नई कहानी के साथ दर्शकों को दिवाली का तोहफ़ा दिया और दर्शकों ने भी पहले ही दिन रिटर्न गिफ़्ट भी दे दिया। गोलमाल अगेन ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन 30 करोड़ 14 लाख रूपये की कमाई की है। फिल्म को लेकर 20 से 25 करोड़ रूपये तक की ओपनिंग का अनुमान लगाया गया था लेकिन करीब 80 -90 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ गोलमाल मालामाल हो गई। करीब 100 करोड़ की लागत में बनी और वर्ल्ड वाइड 4200 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई गोलमाल अगेन इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली ओरिजनल हिंदी फिल्म बन गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी साल रिलीज़ हुई बाहुबली - द कन्क्लूजन के हिंदी डब वर्ज़न ने पहले दिन 41 करोड़ रूपये की कमाई की थी। बॉलीवुड की फिल्मों में गोलमाल अगेन ने सलमान खान की ट्यूबलाइट की ओपनिंग 21 करोड़ करोड़ 15 लाख रूपये , शाहरुख़ खान की रईस के 20 करोड़ 42 लाख , वरुण धवन की जुड़वा 2 के 16 करोड़ 10 लाख रूपये और शाहरुख़ खान-अनुष्का शर्मा की जब हैरी मेट सेजल के 15 करोड़ 25 लाख रूपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

रोहित शेट्टी - अजय देवगन जोड़ी की फिल्मों का पहले दिन का हाल -

2010        गोलमाल 3     आठ करोड़ रूपये

2011        सिंघम             आठ करोड़ 94 लाख रूपये

2012        बोल बच्चन       12 करोड़ 10 लाख रूपये

2014       सिंघम रिटर्न्स      32 करोड़ 9 लाख रूपये

यह भी पढ़ें:आज से गोलमाल, चौथी बार, इस बार कितना मिलेगा माल

गोलमाल के लिए दिवाली के मौके के साथ कमाई के लिए तगड़ा वीकेंड मिला है और माना जा रहा है कि पहले तीन दिन में है फिल्म 100 करोड़ के करीब पहुंच सकती है। गोलमाल ने इस बार अजय देवगन, अरशद वारसी , तुषार कपूर , श्रेयस तलपड़े , कुणाल खेमू , जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कालसेकर के अलावा तब्बू , परिणीति चोपड़ा, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश भी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.