Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    खुला कृति सनोन की लव लाइफ का राज़, इस एक्टर को किया है डेट!

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Tue, 06 Sep 2016 03:49 PM (IST)

    एक्टर का कहना है कि उन्होंने काफी पहले कृति के साथ मॉडलिंग की थी। हो सकता है, इसी वजह से ये खबरें उड़ रही हों। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। गौरव अरोरा की फिल्म 'राज रीबूट' के सिनेमाघरों में पहुंचने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है, लेकिन इससे ठीक पहले उनके बारे में एक राज़ से पर्दा उठ गया है, जिसको लेकर गौरव बेहद नाराज हैं।

    खबरें आ रही हैं, कि गौरव अरोरा ने कृति सनोन को रियल लाइफ में डेट किया है। ये तब की बात है, जब कृति और गौरव दोनों बॉलीवुड में आने के लिए संघर्ष कर रहे थे। गौरव ने इन खबरों को गलत बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने काफी पहले कृति के साथ मॉडलिंग की थी। हो सकता है, इसी वजह से ये खबरें उड़ रही हों। गौरव ने कहा- ''ये बार-बार लिखा जा रहा है, जिससे अफसोस होता है। कृति या किसी और लड़की से जोड़कर मेरे बारे में बातें हो रही हैं। हमने साथ में मॉडलिंग की है। इसी वजह से लोगों को लगता है कि कुछ चल रहा था।''

    ऐश्वर्या राय के लिए इस सेलिब्रटी ने किया इजहारे-इश्क, अभिषेक ने लिया आड़े हाथों

    गौरव का कहना है कि वो अब कृति के संपर्क में बिल्कुल नहीं हैं। दोनों ही अपने काम में बिजी हैं। गौरव ने इसी साल भट्ट कैंप की फिल्म 'लव गेम्स' से डेब्यू किया था। अब वो 'राज रीबूट' में इमरान हाशमी के साथ पेरेलल लीड रोल में दिखाई देंगे। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में भी उनकी लीडिंग लेडी का नाम कृति है, बस उनका सरनेम खरबंदा है।

    सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया ने ऐसा क्या कहा, कि फैंस बोले- भाभी संस्कारी है!

    गौरव इस बात से नाराज हैं, कि उनके लिंकअप की चर्चा तो होती है, लेकिन मेहनत कोई नहीं देखता। उन्होंने कहा- ''मैंने अभी तक सिर्फ 2 फिल्में की हैं, लेकिन 3 लिंकअप के लिए सुर्खियां में हूं। मुझे पहली फिल्म मिलने में 10 साल लग गए। इस दौरान मैंने काफी मेहनत की और कई बार रिजेक्ट किया गया।''

    फ्लॉप से जूझ रहे इमरान हाशमी खुद लिखेंगे अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट

    गौरव मानते हैं कि फिल्म के लिए ये सही नहीं होता, क्योंकि सारा फोकस निजी जिंदगी पर चला जाता है। 'राज रीबूट' 16 सितंबर को रिलीज हो रही है। विक्रम भट्ट ने इसे डायरेक्ट किया है।